{"_id":"5f77775e8ebc3e9ba81affff","slug":"ambulance-service-given-to-village-fina-bijnor-news-mrt5042103193","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव फीना को दी एंबुलेंस सेवा की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव फीना को दी एंबुलेंस सेवा की सौगात
विज्ञापन
गांव फीना को दी एंबुलेंस सेवा की सौगात
नूरपुर। गांधी जयंती पर ग्राम फीना में ‘मेरा गांव, मेरा अभिमान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम कल्याण समिति की ओर से गांव के लिए एक एंबुलेंस सेवा की सौगात दी गई।
ग्राम फीना के विकास के लिए ग्रामवासियों द्वारा ग्राम कल्याण समिति का गठन किया गया है। इस समिति में गांव के लोगों के अलावा ऐसे व्यक्तियों को शामिल किया गया है जो नौकरी या व्यापार के सिलसिले में गांव से बाहर रहते हैं और अपने गांव के लिए कुछ करना चाहते हैं। समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष गांधी जयंती पर मेरा गांव मेरा अभिमान कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में समिति के अधिकांश सदस्य एकत्र होकर गांव के विकास के लिए योजना बनाते हैं। शुक्रवार को हुए कार्यक्रम के शुभारंभ पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान समिति के सचिव हरीश कुमार चौहान ने बताया कि पिछले एक वर्ष में समिति द्वारा बिना कोई सरकारी सहायता लिए गांव के विकास के लिए कई कार्य किए हैं।
समिति गांव के युवाओं के लिए खेलकूद का मैदान विकसित करने और होनहार छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए भी काम कर रही है। समिति के सदस्य ग्राम पंचायत व अन्य सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर गांव के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चांदपुर विधायक कमलेश सैनी और रुमाल सिंह ने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रत्येक गांव में विकास के लिए इस प्रकार की समिति को जरूरी बताया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ममता राजपूत, रश्मि देवी, मनोज राजपूत, अशोक शास्त्री, नरेेश कुमार चौहान, भूदेव सिंह, रामअवतार सिंह, सुशील कुमार, लेफ्टिनेंट चैतन्य कुमार, प्रांजय चौहान, डलहौजी सिंह, धीरेश बहादुर आदि ने विचार व्यक्त किए।