फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ambulance personnel leave canceled in Kovid epidemic

कोविड महामारी में एंबुलेंस कर्मियों की छुट्टी रद्द

Thu, 29 Apr 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ambulance personnel leave canceled in Kovid epidemic
कोविड महामारी में एंबुलेंस कर्मियों की छुट्टी रद्द
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है। साथ ही कोरोना काल में एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम कम करने के निर्देश दिए हैं, जिससे मरीजों का तत्परता से इलाज किया जा सके। जिले में एंबुलेंस सेवा में 233 कर्मचारी लगे हैं। वर्तमान में एंबुलेंस का रिस्पांस टाइम 15 मिनट है।
कोरोना महामारी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 102 एवं 108 एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इसके साथ ही एंबुलेंस सेवा का रिस्पांस टाइम कम करने के लिए निर्देश दिए हैं, जिससे मरीजों को तत्परता से इलाज मिल सके। जिले में एंबुलेंस सेवा में लगभग 280 कर्मचारी लगे हैं, जिनमें से करीब दस कर्मचारी छुट्टी पर हैं, एक मई से अपनी ड्यूटी पर लौट आएंगे। इनमें से तीन से चार कर्मचारियों की शादियां हैं, बाकी अपने अन्य कामों से लगे हुए हैं। जिले भर में इस साल लगभग 65 हजार 831 मरीजों को एंबुलेंस सेवा से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा के जिला कोऑर्डिनेटर मनोज सामंत के अनुसार जनपद में कुल 67 एंबुलेंस संचालित हैं। इनमें 102 की 31 और 108 की 33 एंबुलेंस शामिल हैं। इन पर लगभग 260 कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हर ब्लॉक में एंबुलेंस मौजूद हैं। फिलहाल 16 एंबुलेंस कोविड के लिए आरक्षित की गई हैं। इनमें से प्रतिदिन 15 से 20 मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है, जिससे गंभीर रोगियों का उपचार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed