फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amavasya night lit up with the light of diyas

दीयों की रोशनी से जगमगा उठी अमावस्या की रात

Tue, 25 Oct 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Amavasya night lit up with the light of diyas
बिजनौर में दीपावली पर रंगोली बनाती महिला। - फोटो : BIJNOR
दीयों की रोशनी से जगमगा उठी अमावस्या की रात
विज्ञापन

बिजनौर। दीयों की रोशनी से अमावस्या की रात जगमगा उठी। दीपों का यह उत्सव हर्षोल्लास और भक्तिभाव के संग मनाया गया। दीयों के संग संग रंग बिरंगी लाइटों से गांव-देहात से लेकर शहर भी रोशनी से नहा उठे। भगवान श्रीगणेश और मां लक्ष्मी की विधिविधान से पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख-समृद्घि की मंगल कामना की।
सोमवार को अंधकार पर प्रकाश की जीत के पर्व को लेकर सवेरे से ही उत्साह रहा। गांव देहात में दोपहर के वक्त ग्राम देवताओं के थले पर महिलाओं ने दीप जलाकर मिष्ठान या प्रसाद का भोग लगाया। शाम ढलने से पहले ही दीपावली को लेकर रोशनी का इंतजाम किया जाने लगा। घरों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। झालर के साथ साथ कंडील भी रंग बिरंगी रोशनी बिखरते नजर आए। लाइटों के साथ साथ दीयों की लौ ने भी प्रकाश फैलाया।
विज्ञापन

शाम छह बजे के बाद दीपावली पूजन हुआ। भक्तिभाव के साथ लोगों ने परिवार के सभी सदस्यों के संग भगवान श्रीगणेश, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। मिष्ठान का भोग लगाया गया। पूजन कर घर परिवार में सुख समृद्घि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। बच्चे फूलझड़ी जलाकर मस्ती करते दिखाई दिए तो युवा भी पटाखा फोड़ने में पीछे नहीं रहे। आधी रात तक
आतिशबाजी का दौर चलता रहा।
सोशल मीडिया पर रहा बधाइयों का दौर
अपने परिचितों, दोस्तों और रिश्तेदारों को लोगों ने शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का जमकर प्रयोग किया। मैसेज भेजकर दीपावली की बधाइयां दीं। उधर, परिवार के जो लोग दूर होने की वजह से घर नहीं आ पाए, उन्होंने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से परिवार से जुड़कर दीपावली पर एक दूसरे का हाल हाल जाना।

बिजनौर में दीपावली पर आशिबाजी करते बच्चे।

बिजनौर में दीपावली पर आशिबाजी करते बच्चे।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में दीपावली पर आशितबाजी करती महिलाएं।

बिजनौर में दीपावली पर आशितबाजी करती महिलाएं।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में दीपावली पर बाशिबाजी करता एक परिवार।

बिजनौर में दीपावली पर बाशिबाजी करता एक परिवार।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में दीपावली पर रोशनी से जगमगाएं घर।

बिजनौर में दीपावली पर रोशनी से जगमगाएं घर।- फोटो : BIJNOR

नगीना में दीपावली पर आतिशबाजी करती महिलाएं और बच्चे।

नगीना में दीपावली पर आतिशबाजी करती महिलाएं और बच्चे।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed