फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Ujala Abhiyan: Three thousand potholes in six kilometers on Nagina-Harewali road

अमर उजाला अभियान : नगीना- हरेवली मार्ग पर छह किलोमीटर में तीन हजार गड्ढे

Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan: Three thousand potholes in six kilometers on Nagina-Harewali road
नगीना बेनीपुर मार्ग पर हुआ खस्ताहाल। - फोटो : BIJNOR
अमर उजाला अभियान : नगीना- हरेवली मार्ग पर छह किलोमीटर में तीन हजार गड्ढे
विज्ञापन

बिजनौर। सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क, मालूम नहीं पड़ता है। जी हां नगीना से हरेवली मार्ग में बेनीपुर तक सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। पूरी तरह से टूट चुकी इस सड़क निर्माण पिछले सात साल से नहीं हो पाया है। हालांकि बीच में कभी कभार कुछ गड्ढे जरूर भर दिए गए, समय बीतने पर गड्ढे बढ़ते रहे। अब हालात ये है कि छह किमी की दूरी में गड्ढों की संख्या भी करीब तीन हजार के आसपास है।
नगीना से हरेवली तक जाने वाली सड़क को अफजलगढ़ जाने के लिए बाईपास के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। करीब 14 किलोमीटर लंबी सड़क में आधे हिस्से की सड़क हाल में ही बनाई जा चुकी है। बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सड़क के हिस्से को सुधार दिया गया है। बाकी बचा नगीना से बेनीपुर तक हिस्सा, इस दूरी की सड़क नगीना विधानसभा में आती है। नगीना से बेनीपुर तक करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। हर कदम पर गड्ढा मिल जाएगा, लेकिन समतल सड़क नहीं मिल पाएगी। बरसात में हाल और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। इस सड़क से जुड़े दर्जनभर से अधिक गांव को तहसील मुख्यालय आने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्या बोले क्षेत्र के लोग
शिव शंकर सक्सेना बताते हैं कि सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। करीब बीस साल बीत गए, लेकिन इस सड़क को नहीं बनाया जा सका। सड़क केवल तीन मीटर चौड़ी है। उसमें भी कदम कदम गड्ढे लोगों को परेशान करते हैं। महावीर सिंह सैनी बताते हैं कि नगीना से बेनीपुर तक जाने में ही तीन गुना समय लगता है। आधा घंटे से ज्यादा वक्त में यह दूरी तय हो पाती है। गड्ढों में वाहन के अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। भोपाल सिंह बताते हैं कि अब तो गड्ढों से होकर निकल भी जाते है, लेकिन हल्की बारिश में ही इस सड़क पर कीचड़ जमा हो जाता है। पानी भर जाने की वजह से गड्ढों का पता भी नहीं लगता। प्रशांत सक्सेना बताते हैं कि अफजलगढ़ जाने के लिए नगीना से हरेवली होकर जाने में दूरी कम है। यह बाईपास के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। अब सड़क खराब होने से वाया धामपुर होते हुए लोग अफजलगढ़ जाते हैं। यह सड़क ठीक होती तो हाईवे के टोल से भी बचा जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सड़क अन्य जिला मार्ग में तब्दील हो चुकी है। कार्ययोजना में सड़क का निर्माण स्वीकृति के लिए रख दिया है। चौड़ीकरण किया जाना भी प्रस्तावित है - ज्ञान प्रकाश, एई पीडब्लूडी नजीबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed