फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Ujala Abhiyan: Power system running from crutches of contract

अमर उजाला अभियान : संविदा की बैसाखी से चल रही बिजली व्यवस्था

Thu, 19 May 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan: Power system running from crutches of contract
अमर उजाला अभियान : संविदा की बैसाखी से चल रही बिजली व्यवस्था
विज्ञापन

बिजनौर। विद्युत निगम एक ओर मजबूत व्यवस्था का दावा करता है, वहीं उसके पास पर्याप्त स्टाफ भी नहीं है। लाइनमैन से लेकर एसएसओ तक के बिजनौर सर्किल में 607 नियमित पद हैं। तैनाती की बात करें तो मात्र 126 ही तैनात हैं। पूरे सर्किल में करीब 481 पद खाली चल रहे हैं। इनकी भरपाई बिजनौर सर्किल में करीब 484 संविदा कर्मियों से करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन आंधी आने के बाद हुए फाल्ट को जोड़ने में कई घंटों का समय लग जाता है। ऐसे में बिजली व्यवस्था संविदाकर्मियों की बैसाखी के सहारे लंगड़ाकर चलती नजर आ रही है।
विद्युत निगम की बिजनौर सर्किल में 33/11 केवी उप विद्युत केंद्र 45 स्थापित हैं। इन बिजलीघरों से निजी नलकूप एवं ग्रामीण तथा शहरों के फीडर संचालित हैं। जनपद में बिजली व्यवस्था सुचारु रखने के लिए नियमित टीजी टू- विद्युत (एसएसओ) के पद 132 स्वीकृत हैं, लेकिन बिजनौर सर्किल में वर्तमान में 95 एसएसओ कर्मचारी नियमित है। इसके अलावा लाइनमैन के लिए 106 पद स्वीकृत हैं, लेकिन नियमित कर्मी सिर्फ 27 हैं। लाइनों की देखरेख को पेट्रोलमैन व कुली के 369 पद स्वीकृत हैं, लेकिन दोनों पदों पर तैनात नियमित कर्मियों की संख्या 12-12 है। बिजली लाइन ठीक करने तथा बिजलीघरों के संचालक के लिए जनपद में 484 संविदाकर्मी तैनात हैं। विभाग की ओर चयनित संस्था ही संविदा कर्मियों को मानदेय व संसाधन उपलब्ध करती है। ऊर्जा निगम के 50 प्रतिशत से ज्यादा कार्य संविदा कर्मियों के सहारे संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

कर्मी कम होने पर लगता है ज्यादा समय
गत सोमवार शाम को आई आंधी ने बिजली व्यवस्था को बेपटरी कर दिया था। आधे जनपद में 13 से लेकर 16 घंटे आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारियों की कमी के चलते मंगलवार देर शाम तक आपूर्ति सुचारु हुई। कई फीडर की लाइन ज्यादा खराब हुई थीं। फील्ड स्टाफ ने आधी लाइन सही कर सप्लाई शुरू की। बाकी लाइन को अगले दिन सही किया। मौसम में गर्मी बढ़ने पर कटौती आरंभ हो जाती है। बिजनौर सर्किल में उपविद्युत केंद्रों के संचालन के लिए करीब 95 एसएसओ सरकारी तैनात हैं। जबकि एसएसओ के लिए 132 पद स्वीकृत हैं। इन खाली पदों पर संविदा कर्मचारी ही बिजलीघरों का संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने तैनात है कर्मचारी
पद - तैनात - पद स्वीकृत
एसएसओ - 75 - 132
लाइनमैन - 27 - 106
पेट्रोलमैन - 12 - 346
कूली - 12 - 23
(नोट कर्मचारियों की संख्या विभाग से प्राप्त है। )
जनपद में बिजली व्यवस्था सही चल रही है। जहां नियमित कर्मियों की तैनाती नहीं है, वहां कुशल संविदा कर्मियों से कार्य लिया जा रहा है - नंदलाल, अधीक्षण अभियंता, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed