फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Singh is also associated with the politics of the district

जिले की राजनीति से भी रहा है अमर सिंह का नाता

Sat, 01 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh is also associated with the politics of the district
बिजनौर में प्रदर्शनी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते ठाकुर अमर सिंह। फाइल फोटो - फोटो : BIJNOR
जिले की राजनीति से भी रहा है अमर सिंह का नाता
विज्ञापन

बिजनौर। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का जिले की राजनीति से पुराना नाता रहा है। अभिनेत्री जयाप्रदा के लोकसभा चुनाव में वह खुद बिजनौर आए थे। उन्होंने बिजनौर से चांदपुर तक रोड शो किया था। अफजलगढ़ में भी उन्होंने जयाप्रदा के साथ एक चुनाव में रैली की थी। बिजनौर की तीन चीनी मिलों को लगवाने में भी अमर सिंह का बड़ा योगदान रहा है।
सपा से तलखी बढ़ने पर अभिनेत्री जयाप्रदा ने 2014 में लोकदल के टिकट पर बिजनौर लोकसभा से चुनाव लड़ा था। जयाप्रदा को चुनाव जिताने के लिए अमर सिंह ने पूरी ताकत झोंक दी थी। बिजनौर के चुनाव पर उनकी पूरी नजर थी। चुनाव के दौरान खुद अमर सिंह बिजनौर आए। बिजनौर से चांदपुर तक रोड शो किया था। लेकिन जयाप्रदा चुनाव नहीं जीत पाईं। मोदी लहर में भी वे चुनाव हार गईं। भाजपा के भारतेंद्र सिंह चुनाव जीत गए थे। सपा से दाम टूटने के बाद अमर सिंह ने लोकमंच पार्टी बना ली थी। 2012 में बढ़ापुुर से शेरकोट निवासी अमर सिंह के करीबी संजय गहलोत लोक मंच से विधानसभा का चुनाव लड़े। अमर सिंह जयाप्रदा को लेकर संजय गहलोत के चुनाव में रैली करने के लिए अफजलगढ़ आए थे और उन्होंने यहां रैली की थी। इसके बाद वे संजय गहलोत के घर भी गए थे।
विज्ञापन

2006 में अमर सिंह धामपुर के आरएसएम डिग्री कॉलेज आए थे और रानी फूलकुमारी की मूर्ति का अनावरण किया था। इससे पूर्व वह अफजलगढ़ आए थे और अफजलगढ़ की शुगर मिल का उद्घाटन किया था। सपा सरकार के दौरान राज्यसभा सदस्य होने के उत्तर प्रदेश विकास परिषद के अध्यक्ष थे। अफजलगढ़, बरकातपुर व बिलाई में लगी चीनी मिलों को लगवाने में अमर सिंह का बड़ा योगदान रहा था। इन चीनी मिलों को लगवाने की उन्होंने खूब पैरवी की थी। अमर सिंह के नजदीकी शेरकोट निवासी संजय गहलोत ही रहे हैं। वे ही उनके पास आते जाते रहते थे। जिले की राजनीति पर भी अमर सिंह संजय गहलोत से ही बातचीत करते रहते थे। सपा सरकार के दौरान अमर सिंह की बदौलत ही संजय गहलोत राजनीति में सक्रिय थे। अमर सिंह के सपा छोड़ने के साथ उन्होंने भी सपा छोड़ दी थी। जिले के ठाकुर बिरादरी के संजय गहलोत के अलावा अन्य नेता भी अमर सिंह के पास आते जाते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed