फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Singh had a deep bond with Dhampur

ठाकुर अमर सिंह का गहरा नाता रहा है धामपुर क्षेत्र की धरती से

Sat, 01 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh had a deep bond with Dhampur
अफजलगढ़ चीनी मिल में ठा. अमर सिंह के साथ द्वारिकेश समूह के वरिष्ठ अधिकारी एसएस आर्य व अन्य। - फोटो : DHAMPUR
अमर सिंह का गहरा नाता रहा धामपुर से
विज्ञापन

धामपुर। राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन से शेरकोट निवासी समाजसेवी संजय गहलौत बेहद आहत हैं। उनका कहना है कि ठा. अमर सिंह को उन्होंने जब भी बुलाया। वह जरूर आए। 1996 में लोकसभा चुनाव के दौरान अमर सिंह उन्हीं के बुलावे पर सपा प्रत्याशी ओमवती के पक्ष में वोट मांगने आए थे। उन्होंने जिले में कई स्थानों पर रैलियों को संबोधित किया था। परिणाम यह हुआ था कि ओमवती नगीना लोकसभा सीट से भारी मतों से चुनाव जीत कर संसद पहुंचीं थी। इसके बाद जब लोकसभा चुनाव में लोकदल और सपा के गठबंधन हुआ तो संयुक्त प्रत्याशी मुंशीराम पाल के पक्ष में भी कई रैलियों को संबोधित किया था। मुंशीराम पाल की भी बंपर वोटों से जीत हुई थी। उनका कहना है कि बिजनौर में जब भी विधानसभा चुनाव हुए तो अमर सिंह प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने कभी उनके आमंत्रण को नहीं ठुकराया। अफजलगढ़, धामपुर में उन्होंने कई रैलियों को संबोधित किया।
डेढ़ दशक पहले अमर सिंह ने धामपुर के आरएसएम इंटर कालेज में रानीफूल कुंवर साहिबा की प्रतिमा का अनावरण किया था। इस मौके पर सभा को संबोधित कर वाहवाही लूटी थी। संजय गहलौत बताते है कि उनका अमर सिंह से करीबी नाता रहा है। वे अधिकांश उनके साथ रहे हैं। प्रदेश की अधिकांश चीनी मिलों का उन्होंने ही उद्घाटन किया। 2019 में लोकसभा चुनाव के दोरान जब अमर सिंह मिशन मोदी अगेन पीएम संगठन के बुलावे पर रैली को संबोधित करने बिजनौर आए थे तो उन्होंने अमरसिंह को चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया था।
विज्ञापन

2005 में अफजलगढ़ चीनी मिल का उद्घाटन किया था
अफजलगढ़। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज द्वारिकेशपुरम बहादुरपुर अफजलगढ़ के प्रबंधन ने सपा से राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अफजलगढ़ क्षेत्र में द्वारिकेश शुगर मिल का 2005 में अमर सिंह ने उद्घाटन किया था। द्वारिकेश शुगर मिल के प्रबंधक एसपी सिंह ने उनके मधुर व्यवहार व व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उनके निधन को देश के लिए क्षति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed