फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amangarh's tourism season will be inaugurated on Saturday.

Bijnor News: शनिवार को होगा अमानगढ़ के पर्यटन सत्र का उद्घाटन

Fri, 31 Oct 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Amangarh's tourism season will be inaugurated on Saturday.
बिजनौर। शनिवार को अमानगढ़ में पर्यटन सत्र का उद्घाटन हो जाएगा। इसी दिन से पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले पाएंगे। वन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। पिछले साल से इस बार पांच दिन पहले पर्यटन शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन

इस बार एक नवंबर शनिवार को पर्यटन सत्र शुरू होने जा रहा है। वन विभाग ने जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। ऐसे में मुरादाबाद से भी वन संरक्षक भी हिस्सा लेंगे। इस बार ट्रैक को और बेहतर करने का दावा वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। ट्रैक की लंबाई आने और जाने में करीब 35 किमी तक होगी। वहीं वॉटर हॉल पर वन्य जीवों के दीदार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। उधर रेंज के बारे में बात करें तो यह करीब 9500 हेक्टेयर में फैली है। साल 2012 में इसे टाइगर रिजर्व का दर्जा मिला। यहां पर 32 बाघ मुख्य आकर्षण का केंद्र माने जाते हैं। वहीं जंगल सफारी के लिए पर्यटकों को एक जिप्सी की 2280 रुपये फीस देनी होगी। इसमें एक गाइड के लिए 400 रुपये और प्रति पर्यटक 200 रुपये फीस अलग से देनी होगी।
विज्ञापन

तैयारी पूरी हो चुकी है। शनिवार को पर्यटन सत्र का उद्घाटन होगा। उम्मीद है कि इस बार पर्यटकों की संख्या ज्यादा रहेगी।
-जय सिंह कुशवाह, डीएफओ बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed