{"_id":"6a1f314b08533aed290a9649","slug":"alleged-withdrawal-of-rs-104-lakh-from-bank-account-bijnor-news-c-27-1-bij1002-181243-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बैंक खाते से 1.04 लाख रुपये निकाले जाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बैंक खाते से 1.04 लाख रुपये निकाले जाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
चांदपुर। गांव स्याऊ निवासी डालचंद ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पिता महेंद्र सिंह बिना पढ़े लिखे थे, जो हर जगह अपना अंगूठा का ही प्रयोग करते थे। उनका खाता एसबीआई शाखा स्याऊ में खुला हुआ है और खाता अंगूठा लगाकर ही खोला गया है। कोरोना काल के दौरान छह मई 2021 को उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। मृत्यु के बाद उनके खाते में करीब एक लाख चार हजार सात सौ रुपये जमा थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार पिता की मृत्यु के बाद जब वह मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज लेकर बैंक पहुंचा तो बैंक प्रबंधन ने खाते की जानकारी देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आरटीआई अधिनियम 2005 के तहत खाते से संबंधित जानकारी मांगी गई। प्राप्त अभिलेखों के अनुसार 21 जून 2021 को 49 हजार रुपये, 22 जून 2021 को 49 हजार रुपये तथा 24 जून 2021 को छह हजार रुपये निकाले गए। आरोप है कि बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने कथित रूप से जाली दस्तावेज तैयार कर फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे का प्रयोग करते हुए रकम का गबन किया।
डालचंद का आरोप है कि मामले से जुड़े कुछ लोग पूर्व में उन पर और उनके परिवार पर दो बार जानलेवा हमला कर चुके हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कार्रवाई होने पर उन्हें, उनकी पत्नी और बच्चों को जान-माल का खतरा हो सकता है अथवा झूठे मुकदमे में फंसाया जा सकता है। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर बैंक अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।