{"_id":"6aa06b8a46ee04a87f012494","slug":"allegations-of-irregularities-in-the-selection-of-abhyudaya-scheme-complaint-to-dm-bijnor-news-c-27-1-bij1027-189676-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अभ्युदय योजना के चयन में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अभ्युदय योजना के चयन में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से शिकायत
विज्ञापन
बिजनौर। अभ्युदय योजना के तहत अध्यापकों की गलत चयन कर तैनाती की शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता सुधांशु ने डीएसडब्ल्यूओ के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। सीडीओ ने शिकायतकर्ता का नाम चयन सूची में होने की बात कही है। इस मामले में सीडीओ और शिकायतकर्ता के बीच तीखी नोकझोंक की एक ऑडियो भी वायरल हो रही है।
मंगलवार को डीएम जसजीत कौर को दिए शिकायत पत्र में अध्यापक सुधांशु ने कहा कि उन्होंने सत्र 2024-2025 और 2025-2026 में अभ्युदय योजना के तहत अंग्रेजी विषय पढ़ाया। अब 21 अगस्त को सीडीओ की देखरेख में आयोजित साक्षात्कार में प्रतिभाग किया। अच्छे से परिचय देने और डेमो क्लास में प्रतिभाग करने के बावजूद चयन नहीं हुआ है जबकि कम योग्य उम्मीदवार को पढ़ाने का मौके देने का आरोप लगाया। सीडीओ से परीक्षा आयोजित करने का अनुरोध भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। साथ ही साक्षात्कार के दिन प्रस्तुति का अवसर नहीं दिए जाने का भी आरोप लगाया। आरोप लगाया कि चयन नहीं होने पर वह सीडीओ के पास पहुंचे तो उन्होंने अनैतिक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। अध्यापक का कहना है कि कार्रवाई करने की धमकी और कठोर शब्द सुनकर वह घबरा गए और अभी तक उस प्रकरण से उभर नहीं पाए। वायरल ऑडियो में भी सीडीओ रणविजय सिंह एवं शिकायतकर्ता सुधांशु के बीच तीखी नोकझोंक साफ सुनाई दे रही है।
शिकायतकर्ता सुधांशु का नाम चयन सूची में है। पहली डेमो क्लास में बच्चों ने उनके पढ़ाने के तरीके को पसंद नहीं किया। उनके अनुरोध पर संबंधित नोडल अधिकारी और क्लर्क से शिक्षक का दोबारा डेमो क्लास कराने के लिए कहा गया था लेकिन वह डेमो क्लास नहीं जाकर शिकायत करने पहुंच गए। ....रणविजय सिंह, सीडीओ बिजनौर