फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Allegation of physical abuse on the pretext of marriage in Afzalgarh

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

Thu, 22 Jul 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Allegation of physical abuse on the pretext of marriage in Afzalgarh
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप
विज्ञापन

अफजलगढ़। नगर की एक कालोनी निवासी महिला ने सलावतनगर निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और मकान बिकवा कर पैसा हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह तीन वर्ष पूर्व दिल्ली के जहांगीरपुरी क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। इसी बीच उसकी जान पहचान अफजलगढ़ थाने के गांव सलावतनगर निवासी अफसर से हो गयी। पीड़िता का आरोप है कि उसने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसका दिल्ली स्थित मकान बिकवाकर उसके पैसे भी हड़प लिए और शादी से इंकार दिया। अब आरोपी शादी करने के लिए कहने व कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसके दोनों बच्चों को भी डराता है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि जब आरोपी के मां बाप से इस संबंध में कहा तो वह भी अपने बेटे के विरुद्ध उसके द्वारा कानूनी कार्रवाई करने पर देख लेने की धमकी दे रहे हैं। महिला का आरोप है कि युवक किसी अन्य महिला के साथ मुंबई चला गया है। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed