फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Allegation of irregularity in construction of drain

नाले के निर्माण में अनियमितता का आरोप

Fri, 26 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Allegation of irregularity in construction of drain
नाले के निर्माण में अनियमितता का आरोप
विज्ञापन

चांदपुर। नगरपालिका में भाजपा सरकार से नामित सभासदों ने डीएम से शिकायत कर नगर में हो रहे नाले के निर्माण में मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। शिकायत में नाला निर्माण पर रोक लगाने व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

नगरपालिका के नामित सभासद पल्लव अग्रवाल, रामशरण दास, राजेंद्र त्यागी, संतोष खन्ना, ब्रजपाल सैनी ने शुक्रवार को डीएम की शिकायत पत्र सौंपा। जिसमें बताया गया कि नगर में बिजनौर बाईपास रोड व जलीलपुर रोड पर चल रहे नालों के निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। कई स्थानों पर नाला सड़क से ऊंचा है। नालों में लगने वाली सामग्री भी मानक अनुसार नहीं है। ईंट अव्वल की न लगाकर निम्न स्तर की लगाई जा रही है। सीमेंट का अनुपात भी बहुत कम है। जिसका नगर में विरोध भी किया गया है। नगरपालिका का करोड़ों रुपया प्रतिवर्ष नालों को बनवाने, मरम्मत व सफाई में लगता है। उसके बावजूद नगर में जल भराव की समस्या बनी रहती है। नाले अतिक्रमण के कारण जगह-जगह पर बंद हैं। सभासदों ने डीएम से नाले के निर्माण कार्य पर रोक लगाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी नगरपालिका चांदपुर अनुज कौशिक ने फोन पर बताया कि नामित सभासदों द्वारा डीएम को की गई शिकायत अभी उनके संज्ञान में नहीं आई है। नालों के निर्माण कार्य की जांच पीडब्लूडी के इंजीनियर द्वारा की जाती है। नगरपालिका द्वारा पीडब्लूडी को नाले निर्माण की गुणवत्ता के लिए पत्र भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed