{"_id":"5e6d22c38ebc3ea4d56fb1d9","slug":"all-training-of-education-department-closed-till-22-bijnor-news-mrt4736246175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग के सभी प्रशिक्षण 22 तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग के सभी प्रशिक्षण 22 तक बंद
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के सभी प्रशिक्षण 22 तक बंद
बिजनौर। कोरोना वायरस को देखते हुए शिक्षा विभाग में किए जा रहे निष्ठा सहित सभी प्रशिक्षण बंद कर दिए गए हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी किये हैं।
कोरोना वायरस को देखते हुए उत्तर प्रदेश अलर्ट पर है। उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल, कॉलेज को 22 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। केवल स्कूलों में परीक्षा ही आयोजित हो रही हैं। डीएलएड, बीटीसी प्रशिक्षुओं व अन्य प्रशिक्षुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों संबंधित इकाइयों व निजी क्षेत्र के शिक्षा के प्रशिक्षण को 22 तक बंद कर दिया गया है। निष्ठा प्रशिक्षण एवं रिमीडियल प्रशिक्षण का जारी बैच पूरा होने के बाद अगला बैच शासन के आदेश पर शुरू होगा। निदेशक ने प्राचार्यों व प्रधानाचार्यों को निर्देश का पालन करने तथा कोरोना वायरस से बचाव के लिए पोस्टर संबंधित संस्थानों में लगाने के निर्देश दिए हैं।