फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   All the bovine of the district will have live tagging

जिले के सभी गोवंश की होगी जियो टैगिंग

Sun, 23 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
All the bovine of the district will have live tagging
जिले के सभी गोवंश की होगी जियो टैगिंग
विज्ञापन

बिजनौर। अब जिले के सभी गोवंश की जियो टैगिंग होगी। प्रशासन को इसकी जानकारी रहेगी कि कौन सा गोवंश किसका है। किसान भी अपने गोवंश को खुले में नहीं छोड़ पाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश के गोवंश की जियो टैगिंग कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। अगर कोई किसान अपने गोवंश को छोड़ेगा तो कान में पड़े बिल्ले से पशु के मालिक का पता चल जाएगा। पशुपालन विभाग ने पशुओं की जियो टैगिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर गोकशी पर अंकुश लगा है। लेकिन इससे किसानों के बूढ़े व खेती से अनुपयोगी गोवंश भी बिकने बंद हो गए। किसानों ने अपने गोवंश खुले में छोड़ने शुरू कर दिए। खुले में घूम रहे निराश्रित गोवंश ने दूसरे किसानों का ही सिरदर्द बढ़ाया। गोवंश ने खेतों में नुकसान करना शुरू कर दिया। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने गांवों व शहरों में गोशाला खुलवाईं। लेकिन किसान अपने क्षेत्र से अलग जंगलों में जाकर लगातार गोवंश को छोड़ रहे हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने शुरूआत में सभी पशुओं की जिया टैगिंग कराने का निर्देश दिया था। लेकिन फिलहाल इस अभियान में केवल गोवंश को ही शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं। सभी जिले में पशुपालन विभाग को गोवंश की जियो टैगिंग जल्द से जल्द करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में पशुपालन विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। गांवों एवं शहरों में मोहल्लों के हिसाब से रजिस्टर बनाए जाएंगे। इसमें किसान का नाम लिखकर उसके गोवंश के बिल्ले का नंबर अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन

जियो टैगिंग में गोवंश के कान में बिल्ला लगाया जाएगा। इस बिल्ले पर एक नंबर लिखा होगा। यह नंबर पशुपालन विभाग भी अपने पास रखेगा। अगर कोई किसान अपने गोवंश को बूढ़ा होने पर खेतों में छोड़ेगा तो पशुपालन विभाग को इसका पता चल जाएगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.भूपेंद्र सिंह के अनुसार गोवंश की टैगिंग कराने के लिए तैयारी की जा रही है। सभी किसान अपने गोवंश की जियो टैगिंग कराने में सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौने चार लाख हैं गोवंश
हाल ही में 20 वीं पशु गणना के आंकड़े जारी हुए हैं। इसके अनुसार जिले में तीन लाख 78 हजार 290 गोवंश हैं। अब भी गोवंश की संख्या लगातार बढ़ रही है। इन सभी गोवंश की जियो टैगिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed