फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   All officers should deliver information on time: CDO

सभी अफसर समय से पहुंचाएं सूचना:सीडीओ

Tue, 29 Dec 2020 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
All officers should deliver information on time: CDO
सभी अफसर समय से पहुंचाएं सूचना: सीडीओ
विज्ञापन

बिजनौर। सीडीओ केपी सिंह ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में प्रभारी अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी(आरओ), सहायक निर्वाचन अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, निर्वाचन की विभिन्न प्रक्रियाओं हेतु प्रभारी अधिकारियों की ड्यूटी गैर यादृच्छिक पद्धति से तथा मतदान एवं मतगणना में अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी अनियमित पद्धति से लगायी जानी है। उन्होंने समस्त कार्यालयाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि सूचना भरकर तत्काल सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी अपने मूल कार्यालय के अतिरिक्त अन्य किसी कार्यालय में संबद्ध है तो ऐसी स्थिति में उस कर्मचारी का डेटा अपने मूल कार्यालय के द्वारा ही उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनियमित प्रक्रिया ग्राम पंचायत को आधार में मानते हुए की जाएगी। इसलिए अधिकारी एवं कर्मचारी के मूल निवास के साथ-साथ उसके कार्यरत स्थल के विवरण की भी आवश्यकता है ताकि अधिकारी एवं कर्मचारी के मूल निवास एवं कार्यरत स्थल की ग्राम पंचायत के अंतर्गत उसकी ड्यूटी न लग सके। उन्होने कहा कि जो सूचनाएं निर्वाचन कार्यालय द्वारा मांगी जा रही हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समय से उपलब्ध कराएं ताकि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न हो सके। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के नाम लिस्ट में उपलब्ध नहीं है वो उनकी सूचना समय से आयोग को देंगे ताकि उस विभाग का नाम भी जोड़ा जा सके। बैठक में तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed