{"_id":"60257af68ebc3ee8ea7047cc","slug":"all-officers-including-sp-cdo-got-vaccinated-bijnor-news-mrt5249040182","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी, सीडीओ सहित तमाम अफसरों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी, सीडीओ सहित तमाम अफसरों को लगा टीका
विज्ञापन
बिजनौर जिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद सीडीओ को कार्ड देते सीएमओ।
- फोटो : BIJNOR
एसपी, सीडीओ सहित तमाम अफसरों को लगा टीका
बिजनौर। जिला अस्पताल सहित 31 बूथों पर अभियान चलाकर कोरोना रोधी टीका लगाया गया। इस दौरान कोविड आईसीयू में एसपी, सीडीओ, डीपीआरओ सहित जिला प्रशासन के तमाम अफसरों और कर्मचारियों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। सभी को आधे घंटे तक कुशल चिकित्सकों की देखरेख में पर्यवेक्षण कक्ष में बैठाया गया। डीएम रमाकांत पांडेय, सीएमओ डा. विजय कुमार यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आदि ने विभिन्न टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया।
बृहस्पतिवार को सातवीं बार एंटी कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिले में कुल 2087 अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को प्रतिरक्षित किया गया। जिले में कुल 3822 लोगों को टीका लगना था। टीकाकरण का कुल प्रतिशत 54.5 रहा। इस बार जिला मुख्यालय के टीकाकरण केंद्रों पर राजस्व, पुलिस, नगर पालिकाओं आदि के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सीरम इंस्टीट्यूट पुणे द्वारा निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन और अन्य केंद्रों पर भारत बायोटेक कंपनी की कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई। अब इन्हें दूसरी खुराक ठीक 28 दिन बाद 16 मार्च को दी जाएगी। सीडीओ कामता प्रसाद सिंह को सुबह लगभग 10:30 बजे जिला अस्पताल स्थित कोविड-19 आईसीयू वार्ड में वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद सिस्टमवार ढंग से पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार तथा कलक्ट्रेट, विकास, भवन, तहसील, नगर पालिका आदि के अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों आदि को भी एंटी कोविड वैक्सीन लगवाई।
इससे पूर्व सीडीओ सहित सभी अधिकारियों ने पंजीकरण, आईडेंटिफिकेशन सहित सभी औपचारिकताएं निर्धारित मानक के अनुरूप पूरी की। टीकाकरण के बाद आधे घंटे के लिए सीएमओ डा. विजय कुमार यादव सहित अन्य कुशल चिकित्सकों की देखरेख में सीडीओ एवं अन्य अधिकारियों को पर्यवेक्षण कक्ष में बैठाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार के अनुसार जिला मुख्यालय पर कोविशील्ड और जनपद में अन्य स्थानों पर कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। इन सभी को दूसरी डोज 16 मार्च को लगेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर सीएमओ विजय कुमार यादव, जिला सर्विलांस अधिकारी एसके निगम, जिला क्षय रोग अधिकारी बीएस रावत, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, जिला कोल्डचेन मैनेजर राजीव कुमार, यूनीसेफ के डीएमसी प्रवीण कुमार, अजीम अहमद, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।
112 को लगा टीका
फोटो
स्योहारा। नगर पालिका के स्टाफ को कोविड 19 का टीका लगवाया गया। अधिशासी अधिकारी एपी पांडेय ने सबसे पहले टीका लगवाया। सीएचसी में नगर पालिका के 137 कर्मचारियों को टीका लगना था। शाम पांच बजे तक कुल 112 कर्मचारियों ने वैक्सिनेशन कराया।