फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   All India Radio Najibabad broadcast the ceremony live

आकाशवाणी नजीबाबाद ने किया समारोह का सजीव प्रसारण

Sun, 02 Jan 2022 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
All India Radio Najibabad broadcast the ceremony live
नजीबाबाद से मेरठ में आयोजित प्रधानमंत्री के खेल विश्वविद्यालय शिलांयस समारोह की ऑफ ट्यूब कमेंट? - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र ने प्रसारण क्षेत्र में आने वाले मेरठ के सरधना तहसील में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास समारोह की ऑफ ट्यूब कमेंट्री प्रसारित कर नया कीर्तिमान बनाया। लखनऊ केंद्र के माध्यम से प्रदेश के सभी केंद्रों ने नजीबाबाद केंद्र का प्रसारण रिले किया।
विज्ञापन

सजीव प्रसारणों में अग्रणी 200 किलोवाट क्षमता के आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र ने एक और उपलब्धि हासिल की। मेरठ की तहसील सरधना के गांव सलावा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास समारोह का सजीव प्रसारण किया। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र के एडीपी अमर सिंह, पैक्स शोभित शर्मा, डीओ अंकित सैनी, तकनीकि विभाग के रजनीश जायसवाल, सुमित कुमार के निर्देशन में नजीबाबाद केंद्र के स्टूडियो से शोभित शर्मा, रेणु कोटनाला, आलोक त्यागी, विनीत कौशिक ने शिलान्यास समारोह का आंखों देखा हाल ऑफ ट्यूब कमेंट्री के माध्यम से सुनाया।
विज्ञापन

नजीबाबाद केंद्र के स्टूडियो से जनपद मेरठ और बिजनौर की खेल गतिविधियों और खेलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रधानमंत्री द्वारा विश्वविद्यालय शिलान्यास और संबोधन से पूर्व दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed