{"_id":"5adf75a64f1c1be2798b601e","slug":"all-are-to-be-linked-to-the-mainstream-of-development-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सभी को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सभी को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है’
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
धामपुर में एमएलसी अशोक कटारिया का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
धामपुर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि जनता की सेवा कर उनका विश्वास जीतना ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार राजनीति में हो रहा है। यदि हमें इसे खत्म करना है तो ईमानदारी से काम करना होगा।
सोमवार देर रात एक मंडप में स्वागत समारोह के बाद प्रेसवार्ता में कटारिया ने कहा कि अंत्योदय का अर्थ ही अंतिम व्यक्ति का उदय करना है। जब समाज का हर व्यक्ति शिक्षित होगा, तभी देश के संपूर्ण विकास की कल्पना साकार हो सकती है। लाइन के अंतिम व्यक्ति को ही विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। राजनीति में आज के समय में अच्छे लोगों की आवश्यकता है। इससे पहले भाजपा नगराध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल के नेतृत्व में नगर भाजपा टीम ने अशोक कटारिया को तलवार भेंटकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, विधायक अशोक राणा, चेयरमैन राजू गुप्ता, डा.एन.पी.सिंह, उदित जैन, विशाल जुनेजा, राघव शरण गोयल, जयवीर सिंह, रवि चौधरी, प्रमोद राठी, भूपेंद्र बॉबी, मनोज चौहान, राकेश चौधरी, दिनेश सैनी, महेन्द्र धनौरिया, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह, डा.दीप सौरभ, भूपेन्द्र सैनी, निखिल छावड़ा, राकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
उधर, नांगलसोती में एमएलसी अशोक कटारिया ने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान हितैषी बताया। उन्होंने देश व प्रदेश के विकास के लिए भाजपा को समर्थन देने की अपील की। गांव पूंडरीखुर्द के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ काम कर रही है। किसानों और आम आदमी के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
इसके साथ साथ उत्तर प्रदेश से गुंडराज व माफियाराज का खात्मा हो रहा है। एमएलसी ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की अपील की। हरीशचंद की अध्यक्षता एवं सुधीर भुईयार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में अरुण कुमार, धर्मपाला सिंह, सुबोध राजपूत, शिवध्यान सिंह, राजपाल सिंह, जयपाल सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
पत्रकारों ने भी एमएलसी को सौंपा ज्ञापन
धामपुर। पत्रकारों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एमएलसी अशोक कटारिया और सीओ अर्चना सिंह को सौंपे। इनमें पुलिस द्वारा पत्रकारों के खिलाफ दर्ज फर्जी रिपोर्ट को खत्म करने की मांग की है। चेताया कि यदि उनकी मांग को नहीं माना गया तो आंदोलन होगा। मंगलवार को संयुक्त पत्रकार संघर्ष समिति के बैनर तले पत्रकार सीओ के कार्यालय में पहुंचे। उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकार नरेंद्र मारवाडी, नहटौर शादीपुर निवासी पंकज दक्ष, चांदपुर के पत्रकार अजय कौशिक आदि के खिलाफ पुलिस ने झूठे प्रार्थना पत्रों पर रिपोर्ट कायम कर ली है, जिससे पत्रकारों का मान सम्मान धूमिल हो रहा है। अनेकों बार अवगत कराने के बाद भी पुलिस इन मुकदमों को खत्म नहीं कर रही है। सीएम से अविलंब इन फर्जी मुकदमों को खत्म कराने की मांग की गई है। इससे पहले धामपुर पत्रकार संघ ने सोमवार को देर रात नवनिर्वाचित एमएलसी अशोक कटारिया को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में प्रेस क्लब अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, मनोज कात्यायन, शाकिर अंसारी, सत्यराज, सतीश शर्मा, धीरेंद्र शेखावत, अनिल कश्यप, अभिषेक गुप्ता, शहबाज शोबी, भूपेंद्र शर्मा, जुल्फिकार, सुनील आदि शामिल रहे।