फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Alert in the district on the possibility of heavy rains in Uttarakhand

Bijnor News: उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका पर जिले में अलर्ट

Sun, 13 Aug 2023 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Alert in the district on the possibility of heavy rains in Uttarakhand
बिजनौर। उत्तराखंड में फिर से भारी बारिश की आशंका को लेकर बिजनौर में अलर्ट कर दिया गया है। दरअसल गढ़वाल मंडल में 14 अगस्त तक अतिवृष्टि की आशंका बनी है। ऐसे में जिले की नदियों में फिर से बाढ़ आ सकती है। इस अनुमान की वजह से उत्तराखंड के अफसरों से भी तालमेल बनाया जा रहा है। अगर पानी आया तो पहले ही इसकी सूचना मिल सके। शनिवार को बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.90 गेज मीटर दर्ज किया गया। जोकि खतरे के निशान से महज 0.10 मीटर दूर ही है। बता दें कि बिजनौर बैराज पर खतरे का निशान 220 मीटर पर है। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब बना हुआ है। पहाड़ पर लगातार हो रही बारिश की वजह से बिजनौर में गंगा और उसकी सहायक नदियों में पिछले चार पांच दिनों से उफान बना हुआ है।
विज्ञापन

सिर्फ गंगा ही नहीं बल्कि जिले में सूखरो, खो और मालन भी रौद्र रूप दिखा चुकी हैं। कोटावाली नदी का रपटा तेज बहाव की वजह से टूटा हुआ है। सूखरो नदी की धारा पुल की अप्रोच रोड को तोड़कर बह रही है। खो नदी ने भी रायपुर सादात और बढ़ापुर के बीच पुल की अप्रोच रोड को तोड़ा है। उधर खो नदी नगीना बढ़ापुर मार्ग को भी काट चुकी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में 14 अगस्त तक भारी बारिश होने की आशंका बनी है। ऐसे में पहाड़ की बारिश से जिले की नदियां फिर से उफान पर आ आएंगी। गंगा पहले से ही खतरे के निशान को छूकर बह रही है। अब फिर से पहाड़ पर बारिश हुई तो गंगा ही नहीं बल्कि दूसरी नदियों में भी बाढ़ के हालात हो जाएंगे। ऐसे में जिले के अफसर लगातार उत्तराखंड के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नदियों के किनारे वाले गांवों में अलर्ट जारी : एडीएम
एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर बारिश के कारण बरसाती नदियों में ज्यादा पानी आने की आशंका है। ऐसे में सभी तहसीलों में ऐसी नदियों के किनारे वाले गांवों में अलर्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed