फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Albendazole tablets given to more than 12 lakh children

Bijnor News: 12 लाख से ज्यादा बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल गोली

Fri, 02 Feb 2024 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Albendazole tablets given to more than 12 lakh children
- जिले में 20 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने का रखा गया है लक्ष्य
विज्ञापन

- राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को खिलाई दवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम में करीब 12 लाख 76 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाई गई। एल्बेंडाजोल गोली खाने से छूटे बच्चों को पांच फरवरी को दवाई खिलाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलेभर में बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने का अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने जीजीआईसी में किया। स्कूल में छात्राओं को एल्बेंडाजोल गोली खिलाई गई। डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा कि एल्बेंडाजोल गोली पेट से कीड़े निकालने के लिए यह गोली खिलाई जाती है। इसके बाद बच्चे का स्वास्थ्य ठीक होगा। एल्बेंडाजोल गोली एक साल के बच्चे से 19 वर्ष तक के युवाओं को खिलाई गई।
विज्ञापन

बताया कि जिले में 20 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। एक फरवरी को जिले के सरकारी, निजी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों पर करीब 12 लाख 76 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाई गई। वहीं पांच फरवरी को मॉकअप चरण आयोजित होगा। इसमें छूटे हुए करीब सात लाख 24 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाई जाएगी। आंगनबाड़ी, और शिक्षकों ने अभियान में काम किया। इस मौके पर डीपीएम फारुक अजीज, डीसीपीएम पूनम रानी, जिला शहरी समन्वयक नितिन गौड़, संकेत गहलौत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed