फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Akhilesh Yadav said that when the illegal buildings of BJP will be demolished

UP: अखिलेश यादव बोले- भाजपा की अवैध इमारतों पर कब चलेगा बुलडोजर, बसपा को लेकर कही बड़ी बात

Mon, 13 Mar 2023 09:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Mar 2023 09:32 PM IST
सार

Bijnor News : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की अवैध इमारतों पर बुलडोजर कब चलेगा। वहीं, बसपा को लेकर ये बड़ी बात कही।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said that when the illegal buildings of BJP will be demolished
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी इमारतों पर बुलडोजर चल रहा है, भाजपा की अवैध इमारतों पर बुलडोजर नहीं चल रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा भाजपा को हराना नहीं चाहती, उसका लक्ष्य सपा को हराना है। बसपा के लोग डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के दिखाए रास्ते को भूल गए हैं। अब जनता को सावधान रहना पड़ेगा, लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए इस बार चुनाव में सबको मतदान कर सपा को मजबूत करना है। 
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने सोमवार को बिजनौर के धामपुर में दिवंगत सपा नेता शेर अली के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बनारस में 20 हजार से ज्यादा भाजपा की अवैध इमारत हैं, उन पर बुलडोजर कब चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां-बेटी की मौत का मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, शरीर पर मिले चोट के निशान

उन्होंने विधानसभा चुनाव में धामपुर सीट पर बेहद कम अंतर से हुई हार पर कहा कि चुनाव में जीते हुए को हरा दिया गया। भाजपा नेता का एक ऑडियो वायरल हुआ, ऑडियो फर्जी नहीं बल्कि असली था। हमारी सरकार बनने पर उस ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराकर यह पता किया जाएगा कि प्रशासन के लोगों का इसमें कितना हस्तक्षेप था।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: नहीं थम रहे मां-बहनों के आंसू, हत्या के बाद बिटौड़े में जलाया था शव, घर का इकलौता चिराग था कुलदीप

उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। महंगाई चरम पर है, गन्ने का रेट अभी तक नहीं बढ़ा। नौकरी मांगने पर बेरोजगारों पर लाठियां बरसाईं जा रही हैं। भाजपा सरकार बदले की भावना से लोगों पर कार्रवाई कर रही है। विपक्ष के लोगों पर ईडी से छापेमारी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed