फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Akanksha Rani honored with Lakshmibai Award

आकांक्षा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से हुई सम्मानित

Mon, 25 Jan 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Akanksha Rani honored with Lakshmibai Award
लखनऊ में पैरा शूटर आकांक्षा चौधरी को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित करते मुख्यमंत्री योग? - फोटो : BIJNOR
आकांक्षा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से हुई सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। अपने जज्बे को मुकाम तक पहुुंचाने के लिए घर में ही शूटिंग रेंज बनाने वाली शूटर आकांक्षा चौधरी को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पहली बार यह पुरस्कार सूबे में किसी दिव्यांग खिलाड़ी को दिया गया है। पैराशूटिंग में आकांक्षा की देश में दूसरी रैंक है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आकांक्षा को तीन लाख 11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

पीएनबी में कार्यरत आकांक्षा चौधरी को शूटिंग का शौक है। उसे शूटिंग के लिए नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम जाना पड़ता था। ड्यूटी करने के कारण उसे देर हो जाती थी तो आकांक्षा ने अपने घर में ही शूटिंग रेंज खोल ली। आकांक्षा को परिवारवाले ने भी प्रोत्साहित किया। जॉब के साथ-साथ आकांक्षा ने घर में प्रैक्टिस भी की। उसे बीच बीच में वरिष्ठ शूटर खान जफर सुल्तान का मार्गदर्शन मिलता रहा। आकांक्षा ने राज्य व राष्ट्र स्तर की शूटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और मेडल की झड़ी लगा दी। आकांक्षा को कई बार राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। आकांक्षा चौधरी ने बाद में नेशनल कोच जयप्रकाश नौटियाल के मार्गदर्शन में भी प्रशिक्षण लिया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लखनऊ में हुए कार्यक्रम में आकांक्षा चौधरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया है। रानी लक्ष्मीबाई सम्मान प्राप्त करने वाली आकांक्षा चौधरी पहली दिव्यांग खिलाड़ी है। आकांक्षा बताती हैं कि जॉब के बाद वह घर पर घंटों अभ्यास करती हैं। उसके स्टाफ के सदस्य व बैंक अधिकारी भी उसका हौसला बढ़ाते हैं। आकांक्षा का कहना है कि वह देश के लिए शूटिंग में ओलंपिक पदक प्राप्त करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed