फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ajit Panwar elected as President, Ramendra General Minister

शांतिपूर्ण संपन्न हुआ बार एसोसिएशन का चुनाव

Thu, 24 Dec 2020 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ajit Panwar elected as President, Ramendra General Minister
बिजनौर में जजी में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान के लिए लगी अधिवक्ताओं की लाइन। - फोटो : BIJNOR
अजीत पंवार अध्यक्ष, रामेंद्र महामंत्री चुने गए
विज्ञापन

बिजनौर। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला बार एसोसिएशन के लिए 84.14 प्रतिशत मतदान हुआ। 1545 मतदाताओं में से 1300 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान नियत समय से 40 मिनट अधिक समय तक चला। सात पदों के लिए 22 प्रत्याशियों में मुकाबला हुआ। छुटपुट कहासुनी को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर अजीत पंवार और महामंत्री पद पर रामेंद्र सिंह विजयी हुए।

जिला बार के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। दस बजे तक मतदान ने गति पकड़ी। इसके बाद शाम पांच बजे तक मतदाताओं की लाइन नहीं टूटी। शाम पांच बजे तक जो मतदाता मतदान की लाइन में लगे थे उन्हें बार हॉल के अंदर ले लिया गया। प्रत्याशियों की ओर से जजी परिसर में कैंप लगाए गए थे। वहां अधिवक्ताओं व उनके समर्थकों के लिए नाश्ते खाने की व्यवस्था की गई थी। वादकारियों ने भी इसका फायदा उठाया और वे भी वकीलों के कैंप में खाना खाते नजर आए। काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। लेकिन कोई ऐसा मौका नहीं आया कि पुलिस की जरूरत पड़ती। एक दो बार प्रत्याशियों के समर्थकों में हल्की नोकझोंक जरूर हुई। शाम पौने छह बजे तक कुल 1300 वोट पड़े। इसके बाद आधा घंटे का ब्रेक लिया गया। इसके तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू की गई। प्रत्याशियों के अभिकर्ता एक एक वोट पर पैनी नजर रखे रहे। रात करीब दस बजे घोषित किए रिजल्ट में अध्यक्ष पद पर अजीत पंवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव चौहान को हराया। जबकि महामंत्री पद पर रामेंद्र सिंह ने अमित राठी को हराया। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कोमिंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष पद मोहित त्यागी, संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद पर रवि महरा, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर कैलाश सिंह विजयी रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देर रात तक पुन: मतगणना जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed