{"_id":"5bd3262818411b0caacc1acf6feb0342","slug":"air-employee-rewards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशवाणी के कर्मचारी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशवाणी के कर्मचारी पुरस्कृत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में आकाशवाणी नजीबाबाद द्वारा आयोजित हिंदी पखवाड़े का समापन पुरस्कार वितरण से हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं को नगद धनराशि और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
आकाशवाणी नजीबाबाद के केंद्र अध्यक्ष डीडीजी राजेश कुमार एवं मुख्य अतिथि डॉ.अरुण देव जायसवाल की उपस्थिति में हिंदी अधिकारी प्रवीण कुमार ने हिंदी पखवाड़े के दौरान हुईं प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए।
मुख्य अतिथि ने हिंदी को जन-जन की भाषा बनाने तथा इसके अभिनव उत्थान के लिए प्रयास की आवश्यकता बताते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया। आकाशवाणी के विभागीय कर्मचारियों के बीच हुई प्रतियोगिताओं में निबंध में पीके सागर, कपिल देव पांडेय, ब्रजनंदन ने, प्रशासनिक टिप्पण/प्रारूप लेखन में पीके सागर, ब्रजनंदन एवं बलराम सिंह ने क्रमश : प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किए। हिंदी टंकण में वीके गोयल, बलराम सिंह, नवीनचंद जोशी, तत्काल आशु भाषण में कपिल देव, रोबिन करमाकर, विक्रांत चौधरी ने, प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्दावली में केके नेगी, नवीनचंद जोशी, मनोज कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
एसडी जैदी, केके नेगी, आदित्य कुमार, विक्रांत चौधरी, एसके विश्नोई, वीके गोयल को सांत्वना स्थान मिला। श्रुति लेख में शौनाथ सिंह ने प्रथम, जबर सिंह ने द्वितीय, मुनेश सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुरेंद्र कुमार, शेर सिंह, वीरेंद्र सिंह को सांत्वना स्थान मिला। राजभाषा सहायक पीके सागर के संचालन में आयोजित पुरस्कार वितरण में डीडीजी राजेश कुमार, एई तिलकराम, कुशलपाल ने विचार रखे। हिंदी अधिकारी प्रवीण कुमार ने विजेताओं का आभार व्यक्त किया।