{"_id":"62ae25c79cec1665be672578","slug":"aim-to-serve-the-country-by-becoming-an-ips-dhampur-news-mrt5934434149","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस बन देश की सेवा करने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस बन देश की सेवा करने का लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। चौधरी बलदेव सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमनौली की 10 वीं की छात्रा हर्षिता चौहान ने जिले में मेेधावियों में सातवीं रेंक हासिल की है। हर्षिता का लक्ष्य आईपीएस बन कर देेेश की सेवा करने का है। हर्षिता को हाईस्कूल परीक्षा में 92.33 प्रतिशत आए है। हर्षिता का कहना है कि उनके पिता संजीव कुमार चौहान इसी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। उनकी बड़ी बहन दिव्यांशु चौहान दिल्ली में उच्च पढ़ाई कर रही है। हर्षिता का कहना है कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पढ़ाई के समय को नहीं देखा जाता। जब भी जितना भी समय मिला जमकर पढ़ाई की। उसने सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुओं और बड़ी बहन का दिया है।
देश सेवा करने का लक्ष्य : आदित्य चौहान
धामपुर । राधा इंटर कॉलेज के छात्र आत्यि चौहान ने हाईस्कूल की परीक्षा में जिले में नवीं रेंक हासिल की। आदित्य चौहान कक्षा एक से इसी विद्यालय का छात्र रहा है। आदित्य चौहान का कहना है कि वह क्षेत्र के गांव कुंडीपुरा का निवासी है। उसके पिता हिरेंद्र सिंह पेेशे से किसान है। आदित्य का लक्ष्य आईएएस बन कर देश की सेवा करना है। वहीं प्रधानाचार्य सुरेश कुमार का कहना है कि उनके विद्यालय का परीक्षा परिणाम 99.22 प्रतिशत रहा। कुल 135 छात्र पंजीकृत थे। 129 ने परीक्षा दी थी और 128 बच्चे पास हुए है। उधर गांव हबीबवाला स्थित डा. वीएमवीएस इंटर कॉलेज के छात्र हार्दिक प्रजापति पुत्र धीर सिंह ने जिले में चौथी रेंक हासिल की है, हार्दिक के 600 में से 518 अंक आए है। हार्दिक भी आईआईटी के क्षेत्र में नाम रोशन करना चाहता है। प्रधानाचार्य पवित्र मोहन चौहान का कहना है कि उनके कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
मां शांति बाई सरस्वती विद्या मंदिर जैतरा का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
धामपुर। मां शान्ति बाई सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज जैतरा हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कुल परीक्षार्थी 71 शामिल हुए थे। 57 छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी और 14 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। छात्र अक्षित कुमार ने 89.33% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विशाल ने 85.8% अंक पाकर द्वितीय व रमन कुमार ने 84.8% प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहिताश सिंह ने सभी को बधाई दी। उज्जवल भविष्य की कामना की।