फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ahilyabai Holkar Jayanti celebrated with pomp in the district

Bijnor News: जिले में धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होल्कर जयंती

Thu, 01 Jun 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 01 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar Jayanti celebrated with pomp in the district
- अखिल भारतीय पाल महासभा ने शहर में निकाली बाइक रैली
विज्ञापन

फोटाे..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें अहिल्याबाई होल्कर के बारे में जानकारी दी गई। वहीं बिजनौर शहर में अखिल भारतीय पाल महासभा की ओर से बाइक रैली निकाली गई। रैली में अहिल्याबाई होल्कर के जयकारे लगाए गए।

बुधवार को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। अखिल भारतीय पाल महासभा के तत्वाधान में रामलीला मैदान से जजी चौक तक बाइक रैली निकली गई। इसके बाद आरपीसी बैक्वेंट हॉल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य संयोजक जिलाध्यक्ष शीशपाल सिंह रहे। वहीं इस मौके पर नैन सिंह पाल, धर्म सिंह पाल, ब्रजपाल सिंह, उमेशचंद्र पाल, रघुवीर सिंह, जागेंद्र सिंह पाल, ऋषिराम सिंह, गोरव पाल आदि मौजूद रहे। उधर, भारतीय पाल महासभा की ओर से आरजेपी इंटर कॉलेज में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। अहिल्याबाई होल्कर के राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद मलूक नागर ने अहिल्याबाई के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित और मां सरस्वती की वंदना कर किया। इस मौके पर पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, डॉ. लाखन सिंह पाल, अधिवक्ता गजेंद्र सिंह, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली, महासचिव संजय कुमार, बीआर पाल, हरि सिंह भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर किया भावपूर्ण स्मरण
रेहड़। क्षेत्र के गांव नारायणवाला में अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती मनाई गई। पाल समाज के लोगों ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। कार्यक्रम में बताया कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने कैसे पति व पुत्र की मृत्यु के बाद स्वयं व राज्य को संभाला। उन्होंने अपने शासनकाल में सैकड़ो मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। उनके आदर्श हमेशा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। इस मौके पर विजयपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, सुशांतपाल, नीरज पाल, निशांत पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed