फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Agri stack software survey of crops started on the lines of Khasra Khataunis.

Bijnor News: खसरा खतौनियों की तर्ज पर फसलों का एग्री स्टैक सॉफ्टवेयर सर्वे शुरू

Thu, 11 Jan 2024 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 11 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Agri stack software survey of crops started on the lines of Khasra Khataunis.
धामपुर। राजस्व विभाग की ओर से खसरा खतौनियों की तर्ज पर जीपीएस प्रणाली के तहत एग्री स्टैक सॉफ्टवेयर के माध्यम से रबी व अन्य फसलों का सर्वे होगा। 15 फरवरी तक हर हाल में सर्वेक्षण पूरा कर संपूर्ण डाटा ऑनलाइन करने के निर्देश हैं। तहसील में 121 लेखपालों को 219 हलकों के दो लाख कृषि गाटा क्षेत्रफल का सर्वे करना होगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

तहसीलदार पवन कुमार शर्मा ने बताया कि अब फसलों के सर्वे का कार्य राजस्व विभाग की ओर से मैन्युअल आधार पर नहीं होगा। एग्री स्टैक सॉफ्टवेयर के माध्यम से जीपीएस प्रणाली से राजस्व विभाग की ओर से नौ जनवरी से सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। सर्वे के दौरान लेखपालों को संबंधित डाटा मौके से ही ऑनलाइन करना होगा। लेखपाल के ऑनलाइन किए जाने के बाद कानूनगो जांच कर सत्यापित करेंगे। नायब तहसीलदार को अपनी संस्तुति देनी होगी। उन्हें हर हाल में किसानों के संबंधित कृषि गाटा संख्या पर पहुंच कर सर्वे करना ही होगा।
विज्ञापन

- सर्वे होने के बाद फसलों का डाटा ऑनलाइन

बकौल तहसीलदार, क्षेत्र में लगभग दो लाख कृषि गाटा क्षेत्रफल है। 219 राजस्व लेखपाल क्षेत्र हैं। 121 लेखपाल कार्यरत हैं। इन लेखपालों को सभी गाटा क्षेत्रफल का सर्वे करना होगा। जैसे किसानों की खेती की जमीन की खसरा खतौनियों और आबादी क्षेत्र में उनके घरों को घरौनियों को सर्वे कर ऑनलाइन किया गया है। अब ठीक वैसे ही किसानाें की फसलों को भी ऑनलाइन किया जाएगा। ऐसा होने से कोई भी व्यक्ति किसी के भी कृषि गाटा और उसमें खड़ी फसलों की रकबा आदि पता कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed