फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aged in road accident

सड़क हादसे में वृद्ध की जान गई

Sun, 16 Apr 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 16 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में शनिवार सुबह मुरादाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों के कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनाम भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।    
विज्ञापन

              
गांव पीपला जागीर निवासी कालू शाह (65) शनिवार की सुबह छह बजे साइकिल द्वारा हंसुपुरा जा रहा था। मुरादाबाद मार्ग पर डायमंड कॉलोनी के सामने किसी भारी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंच मौके पर पहुंच गए। परिजनों द्वारा किसी कानूनी कार्रवाई करने से इंकार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों  की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन


मृतक कालू शाह की पुत्री की 29 अप्रैल को बारात आनी थी। शादी से पहले पिता की मौत होने से उसकी पुत्री व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
उधर, नगीना में गांव तुख्मापुर निवासी यूसुफ ने बताया कि वह बाइक से गैस एजेंसी से सिलेंडर लेकर गांव जा रहा था। बाइक उसका बेटा तालिब चला रहा था। धामपुर चौराहे पर बाइक और ट्रक में टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में यूसुफ गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बेटा बच गया। यूसुफ को बिजनौर रेफर कर दिया। अन्य घटना में गांव भौजावाला निवासी भगीरथ नगीना से अपने गांव जा रहा था। जब वह नगीना-बूढ़ावाला मार्ग स्थित लेबड़ा नदी के पास पहुंचा तो गांव भवानीपुर निवासी बिजेंद्र की बाइक से टक्कर हो गई। बिजेंद्र घायल हो गया। उसे बिजनौर भेजा गया जबकि भगीरथ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed