फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Afzal of Bijnor won the title of Mr. UP

प्रदेश स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप

Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Afzal of Bijnor won the title of Mr. UP
नगीना में प्रदेश स्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के विजेता को ट्राफी देकर सम्मानित करते अतिथि? - फोटो : BIJNOR
बिजनौर का अफजाल ने जीता मिस्टर यूपी का खिताब
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। नगीना में आयोजित प्रदेश स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप मुकाबले में बिजनौर के अफजाल ने मिस्टर यूपी का खिताब जीत लिया।
सोमवार रात बैंक्वेट हॉल के सभागार में यूपी फिटनेस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के बैनर तले व जिला फिटनेस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में प्रदेश के अलग-अलग शहरों से आए विभिन वर्गों के 70 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। बिजनौर के अफजाल ने अन्य खिलाड़ियों को मात देते हुए मिस्टर यूपी का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि बसपा नेता एवं नगीना विधानसभा प्रभारी इंजीनियर बृजपाल सिंह ने विजेता अफजाल को ट्रॉफी तथा अन्य स्थान पाने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया।
इससे पहले 55 किग्रा वर्ग में मुशर्रफ (मुजफ्फरनगर), 60 किग्रा वर्ग में इंतजार (मेरठ), 65 किग्रा वर्ग में एहसान( मुजफ्फरनगर), 70 किग्रा वर्ग में शादाब अहमद खान (रामपुर) व अफजल (मेरठ), 75 किग्रा वर्ग में राहुल (मुरादाबाद), 80 किग्रा वर्ग में अफजाल खान (बिजनौर), 85 किग्रा वर्ग में अनीस अली(नोएडा) व 95 किग्रा वर्ग में सरफराज (मेरठ) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मसल्स मैन के लिए भी कांटे की टक्कर रही, जिसमें मुजफ्फरनगर के मो. एहसान ने खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बेस्ट पोजर मेरठ के इंतजार अहमद तथा मेन फिजिक चैंपियन मेरठ के ही अफजाल अहमद को घोषित किया गया। निर्णायक मंडल में अल्ताफ अहमद जनरल सेक्रेटरी यूपी बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन, डॉ. नजमुन नबी अध्यक्ष यूपी बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन, शहनवाज सिद्दीकी, मीनू कौर, परवेज आलम, नईम खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला फिटनेस बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राशिद मुल्तानी महासचिव रियासुद्दीन उस्मानी, जफर मुल्तानी, सचिव सुशील गुप्ता आदि का योगदान रहा। इस मौके पर आरिफ उस्मानी, शोएब खान, राकिब उस्मानी, शहनवाज मालिक, बसपा जिला महासचिव दिलीप उर्फ पिंटू, यामीन उस्मानी, मकसूद उस्मानी, इसरार अल्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed