{"_id":"609040228ebc3ed98a4253a8","slug":"after-the-counting-of-votes-the-winning-candidates-were-announced-bijnor-news-mrt5369601194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की हुई घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की हुई घोषणा
विज्ञापन

किरतपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। विकास खंड की 74 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों, 88 बीडीसी सदस्यों सहित चार जिला पंचायत सदस्यों के पदों पर विजयी हुए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।
खंड विकास अधिकारी के अनुसार जिला पंचायत के वार्ड-15 से आजाद समाज पार्टी के धर्मेंद्र कुमार, वार्ड-16 से समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी रजिया परवीन, वार्ड-17 से रमा चौधरी, वार्ड-18 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव मलिक ने जीत दर्ज की है। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी ने पहली बार चुनाव में अपना खाता खोला। क्षेत्र में जिला पंचायत चुनाव में बसपा समर्थित प्रत्याशियों की करारी हार हुई है। सोमवार को किरतपुर क्षेत्र की 74 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के विजयी प्रत्याशियों को आरओ सुनील शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र दिये गए।
रविवार को शुरू हुई मतगणना सोमवार को अंतिम परिणाम आने के बाद तक चली। इस दौरान 88 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से पांच पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। सबसे रोमांचक मुकाबला जिला पंचायत सदस्य पद पर हुआ। वार्ड-18 से हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला संयोजक संजीव मलिक ने भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। किरतपुर क्षेत्र की चार जिला पंचायत सदस्य सीट में से एक सीट पर संजीव मलिक ने जीत कर भाजपा की इज्जत बचाई। वार्ड 15, 16 और 17 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी तीसरे एवं चौथे स्थान पर रहे।