{"_id":"67a8f090e2e268ae5604d98d","slug":"after-leaving-amangarh-the-tiger-reached-amannagar-seven-kilometers-away-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-142580-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अमानगढ़ से निकलकर सात किलोमीटर दूर अमाननगर पहुंचा बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अमानगढ़ से निकलकर सात किलोमीटर दूर अमाननगर पहुंचा बाघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/रेहड़ (बिजनौर)। यूं तो बाघ का ठिकाना अमानगढ़ रेंज में है। मगर, अब बाघ वन क्षेत्र से बाहर खेतों में भी दिखाई देने लगे हैं। दरअसल, गांव अमाननगर हर्रावाला बस्ती से कुछ ही दूरी पर एक गन्ने के खेत में बाघ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
अमाननगर हर्रावाला निवासी पूर्व प्रधान धीरेंद्र शेखावत ने बताया कि अमानगढ़ रेंज से बाघ के खेत में मिलने वाले स्थान की दूरी करीब 8 किमी है। पिछले कई दिनों से उनके बादीगढ़ सुआवाला मार्ग स्थित गन्ने के खेतों में बाघ दिखाई दे रहा है। एक दिन पूर्व कुछ युवकों ने खेत में धूप में आराम फरमाते बाघ की वीडियो भी बना ली थी, जो वायरल हो रही है।
ग्रामीण नन्हे, आशीष, संजीव, अजय आदि ने बताया कि गांव के निकट खेतों में गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में खौफ पसरा है। दहशतजदा ग्रामीण और मजदूर खेतों की ओर जाने से कतरा रहे है। भयभीत ग्रामीणों ना वन विभाग को सूचना देकर बाघ के पकड़वाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, वन दरोगा नगीना रेंज जगत सिंह राणा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मी मौके पर गए है। स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। ग्रामीणों को सचेत रहने की सलाह दी गई है।