फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After five years, the 21st animal census will start again from September.

Bijnor News: पांच वर्ष बाद फिर सितंबर से शुरू होगी 21वीं पशुगणना

Thu, 01 Aug 2024 03:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
After five years, the 21st animal census will start again from September.
-बेसहारा पशुओं व कुत्तों की भी होगी गणना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जनपद में पांच साल बाद 21 वीं पशुगणना सितंबर माह से शुरू होगी। इस बार पशुगणना ऑनलाइन एप के माध्यम से की जाएगी। 21 वीं पशुगणना में गोवंश, भैंस, बेसहारा पशु, कुत्तों आदि की सभी नस्लों की होगी। एप के माध्यम पशु गणना होने से धरातल पर सही होगी और वास्तविक आंकड़े व पशु की नस्ल आदी सामने आएंगी।
21 वीं पशुगणना भले की सितंबर माह से आरंभ होगी, लेकिन शासन व विभाग की तैयारी अभी से की जा रही है। पशुगणना के लिए पहले चरण का प्रशिक्षण कार्य लखनऊ में हो गया है। दूसरा प्रशिक्षण भी जल्द होगा। उसके बाद मास्टर ट्रेनर जिला स्तर पर पशुगणना में लगने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण में एप से किस प्रकार गणना करनी है के बारे सभी बिदुंओं पर बताया जाएगा। पशुगणना में स्पष्ट हो जाएगा, कि जनपद में कितनी नस्ल है। आनलाइन एप से गणना होने के कारण कर्मी को हर घर जाकर करनी होगी। कहीं से भी या अपनी मनमर्जी से आंकड़ों व पशुओं की नस्लों खानापूर्ति नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश अग्रवाल ने बताया कि 21 वीं पशुगणना सितंबर माह से होगी। इसके लिए लखनऊ एक प्रशिक्षण कार्यक्रम हो गया। ऑनलाइन एप के माध्यम से पशुगणना में पशु की आयु, नस्ल, टेगिंग नंबर आदि बिंदुओं की जानकारी अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed