फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After cleaning the fire in the litter

सफाई के बाद कूड़े में लगा दी आग

Sat, 13 May 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 13 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिला प्रभारी व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के आने से पहले शनिवार को मुख्यालय पर कूड़ा जलकर सरकारी कर्मचारी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों की धज्जियां उड़ाते रहे। मंत्री के आने से ठीक पहले ही साफ-सफाई के बाद सरकारी कार्यालय में ही कूड़ा जला दिया गया। कूड़े में आग लगने के बाद निकले वाला धुआं लोगों के लिए हानिकारक है।  
विज्ञापन

   
जिला प्रभारी व ऊर्जा मंत्री ने शनिवार को जिले का दौरा किया। इसके लिए प्रशासन दो दिन से जिला मुख्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे रहा था। साथ ही एनजीटी के आदेशों की धज्जियां भी उड़ा रहा है। मंत्री के दौरे के चलते सभी सरकारी कार्यालय व शहर में साफ-सफाई कराई गई। शनिवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय व जिला अस्पताल में साफ-सफाई के बाद कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई।
विज्ञापन


हालांकि एनजीटी ने किसानों तक से खेतों में फसलों के अवशेष नहीं जलाने के आदेश दिए हैं। साथ में यह भी कहा गया है कि कूड़ा करकट भी नहीं जलाया जाए, लेकिन आदेश का पालन कराने वाला प्रशासन ही साफ-सफाई के बाद कूड़े के ढेर जलाकर एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed