{"_id":"64779287f66af176490b2285","slug":"after-26-days-of-marriage-the-woman-was-thrown-out-of-the-house-after-getting-married-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-4186-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: महिला को विवाह पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: महिला को विवाह पीटकर घर से निकाला
Thu, 01 Jun 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- छह मई को किया था प्रेम विवाह, पीड़िता ने पति समेत सात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (बिजनौर)। फेसबुक की दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों ने एक साथ रहने की कसमें खा लीं। आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध गए, लेकिन दस दिन में ही प्यार का नशा उतर गया। दरअसल, पति ने दहेज की खातिर मारपीट करते हुए विवाहिता को घर से निकाल दिया। अब पीड़िता ने पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि छह माह पूर्व अमरोहा जनपद के धनौरा थानार्गत गांव कासम सराय निवासी अमित कुमार ने फेसबुक पर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। बाद में दबाव के चलते छह मई को उससे शादी की। पीड़िता शादी एक सप्ताह तक सब ठीक रहा। इसके बाद उसका पति व उसके परिवार वाले दहेज की मांग को लेकर उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करने लगे। आरोप है 17 मई को पति अमित, ससुर चंद्रशेखर, सास अनिता, चचेरे ससुर राजकुमार, ननद अंजलि, फूफा मनोज व अजयपाल निवासी संसारपुर थाना चांदपुर ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पीटकर बंद कमरे में भूखा प्यासा रखा।
विज्ञापन
अगले दिन भी उसका पति उसके साथ मारपीट कर कहीं चला गया। बाद में ससुर चंद्रशेखर और अन्य रिश्तेदार अजयपाल ने लात-घूंसों से पीटकर घर से निकालते हुए कहा कि घर वापस आना है तो दहेज का सभी सामान व कार लेकर आना। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन