फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After 20 hours, the wheel of Dhampur mill turned

20 घंटे बाद घूमा धामपुर मिल का पहिया

Mon, 23 Mar 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
After 20 hours, the wheel of Dhampur mill turned
20 घंटे बाद घूमा धामपुर मिल का पहिया
विज्ञापन

धामपुर। कोरोना वायरस के मद्देनजर रविवार को जनता कर्फ्यू के कारण धामपुर की चीनी मिल 20 घंटे नो केन होने के बाद सोमवार को एक बजे गन्ने की आपूर्ति होने से शुरू हुई। चीनी मिल के अधिकारियों का कहना है। कि जब गन्ना ही नहीं आया, तो चीनी मिल ऐसे में कैसे पेराई करती। सोमवार को गन्ना आने पर पेराई शुरू की गई।
धामपुर चीनी मिल के गन्ना जीएम आजाद सिंह ने बताया कि जनता कर्फ्यू का सभी लोगों ने समर्थन किया है। किसानों ने भी गन्ने की आपूर्ति नहीं की। 24 घंटे में चीनी मिल गेट पर करीब 45000 क्विंटल से अधिक गन्ने की सीधे किसानों द्वारा आपूर्ति होती है। लेकिन रविवार को कर्फ्यू वाले दिन बमुश्किल 700 क्विंटल गन्ने की आपूर्ति हो सकी। जो गन्ना चीनी मिल के पास पहले से उपलब्ध था, उस गन्ने की पेराई चीनी मिल ने रविवार शाम 5:00 बजे कर दी थी और इसके बाद नो केन होने के कारण चीनी मिल बंद हो गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को एक बजे चीनी मिल चालू हुई। बताया गया कि धामपुर चीनी मिल की 24 घंटे में गन्ना पेराई करने की क्षमता 140000 क्विंटल है। जिसके सापेक्ष 70000 की क्षमता से चीनी मिल को चलाया जा रहा है। जिससे चीनी मिल का पहिया थम न पाए। अफजलगढ़ चीनी मिल पर जनता कर्फ्यू का कोई खास असर नहीं हुआ। मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक अजय कुमार ढाका का कहना है कि मिल की पैराई क्षमता 65 हजार क्विंटल गन्ने की की है। उनके द्वारा एक दिन पहले से ही इस क्षमता को घटाकर 45 हजार कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed