फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Advised women to fearlessly prepare for the future

नमो फाउंडेशन और एकल विद्यालय ने आयोजित की संगोष्ठी

Thu, 22 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Advised women to fearlessly prepare for the future
नजीबाबाद में मिशन शक्ति संगोष्ठी में भाग लेते अतिथि। - फोटो : NAZIBABAD
महिलाओं को निडर होकर भविष्य संवारने की सलाह दी
विज्ञापन

नजीबाबाद। नमो फाउंडेशन और एकल विद्यालय की ओर से आयोजित मिशन शक्ति अभियान संगोष्ठी में मुख्य अतिथि आचार्या कल्पना ने महिलाओं को निडर होकर अपने भविष्य को संवारने की सलाह दी।
नमो फाउंडेशन की अध्यक्ष सुंदर गोयल, सचिव सुशील कुमार, पूर्व सैनिक रविंद्र काकरान के नेतृत्व में एकल विद्यालय अभियान की स्वयं सेवियों की मदद से मिशन शक्ति संगोष्ठी आयोजित की गई। बृहस्पतिवार को दानापानी प्रतिष्ठान पर आयोजित संगोष्ठी में दिल्ली से आईं आचार्या कल्पना ने मिशन शक्ति अभियान को महिलाओं के स्वावलंबन और सुरक्षा की दृष्टि से वरदान बताया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कवच दिया है। पुलिस उनकी प्रहरी बनकर उनके साथ है। डॉ. राखी अग्रवाल ने मिशन शक्ति को नारी स्वावलंबन और सुरक्षा का कवच बताया।
विज्ञापन

आचार्या कल्पना ने कहा कि हर क्षेत्र में देश की महिलाएं मील का पत्थर साबित हुई हैं। उन्होंने युवतियों और कामकाजी महिलाओं से स्वावलंबन के प्रति जागरुक रहने, असुरक्षित महसूस होने पर तत्काल पुलिस हेल्प लाइन की मदद लेने तथा समाज की महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घिनौनी वारदात करने वालों को सबक सिखाने की सलाह दी। कर्मवीर सिंह ने काव्य पाठ के माध्यम से नारी समाज का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र काकरान के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में समाजसेवी डॉ. राखी अग्रवाल, डॉ. एलएस बिष्ट, अरुण कुमार राजपूत, एकल विद्यालय मिशन से जुड़ीं मोनिका शर्मा, कल्पना राजपूत, काजल, आंचल, हिमानी ने भी मिशन शक्ति अभियान को साकार बनाने के लिए नारी समाज को जागरुक बनाने का संकल्प लिया।

नजीबाबाद में नमो फाउंडेशन कार्यक्रम में बोलतीं दिल्ली की आचार्या कल्पना।

नजीबाबाद में नमो फाउंडेशन कार्यक्रम में बोलतीं दिल्ली की आचार्या कल्पना।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed