फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Admission started in ITI from today

आईटीआई में आज से दाखिले हुए शुरू

Tue, 03 Aug 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Admission started in ITI from today
आईटीआई में आज से दाखिले हुए शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। आईटीआई में चार अगस्त आज से दाखिले शुरू हो ग ए हैं। छात्रों को आनलाइन आवेदन करना है। महिलाओं के लिए विभिन्न ट्रेड में सीट आरक्षित हैं।
जिले में पांच राजकीय आईटीआई व 17 निजी आईटीआई है। आईटीआई में फिक्र, इलैक्ट्रीशियन, ट्रैक्टर मेकैनिक, डीजल मेकैनिक, सिविंग टेक्नोलॉजी, स्टेनोग्राफर आदि के एक दर्जन से अधिक पाठ्यक्रम संचालित हैं। राजकीय आईटीआई में 1964 व निजी आईटीआई में 1320 सीट है।

राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य व जिला नोडल अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन है। छात्रों को परिषद की वेबसाइट wwwscvtup.in पर आवेदन करना है। छात्र अंकतालिका, जन्मतिथि, माता पिता का नाम आदि में गलती नहीं करें। विस्तृत जानकारी प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा से ली जा सकती है। महिलाओं की 970 सीट आरक्षित जिले की पांच राजकीय व 17 निजी आईटीआई की विभिन्न ट्रेड की 3284 सीट पर दाखिले होने हैं। प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि इनमें राजकीय आईटीआई में 930 व निजी आईटीआई में 40 सीट कुल 970 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed