{"_id":"61dc844e3a07a836fb6041cd","slug":"administration-will-keep-a-close-watch-on-the-transactions-of-the-candidates-bijnor-news-mrt572935554","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवारों के लेन देन पर रहेगी प्रशासन की कड़ी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवारों के लेन देन पर रहेगी प्रशासन की कड़ी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीदवारों के लेन देन पर रहेगी प्रशासन की कड़ी नजर
बिजनौर। उम्मीदवारों के लेनदेन पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को बैंक में खाता खुलवाना होगा। बैंक प्रबंधक उस खाते में किए गए लेनदेन की जानकारी प्रशासन के साथ साझा करेंगे। 10 लाख की रकम अगर कहीं चेकिंग में पकड़ी जाती है तो आयकर के दायरे में फंसेगी।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 लड़ने वाले प्रत्याशियों के चुनाव व्यय के संचालन के लिए प्राथमिकता के आधार पर खाता खोले जाएं। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशी की 10 लाख से अधिक की बैंक में धनराशि जमा करवाना। जबकि पीछे दो माह के दौरान जमा व निकासी न की हो, प्रतिदिन रिपोर्ट मुख्य कोषाधिकारी तथा आयकर अधिकारी को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी व्यक्ति के खाते से नकदी की प्रतिदिन संदेहास्पद जमा व निकासी की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए। राजनीति दल के खाते में एक लाख से अधिक की राशि जमा व निकासी की रिपोर्ट देनी होगी। नकदी ले जाने वाली गाड़ियां किसी भी परिस्थिति में बैंक की नकदी के अतिरिक्त किसी अन्य पक्ष की नकदी नहीं ले जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विनय कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी सूरज कुमार तथा सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद थे।