{"_id":"67a8efe1b06f61f3890e70b2","slug":"administration-team-won-npl-cricket-tournament-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-142619-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रशासन की टीम ने जीता एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रशासन की टीम ने जीता एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
नजीबाबाद- एनपीएल टूर्नामेंट में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम।(संवाद)
- फोटो : स्रोत : स्वयं
नजीबाबाद (बिजनाैर)। एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी प्रशासन की टीम ने जीती। फाइनल में सब रजिस्ट्रार टीम को पांच विकेट से पराजित किया। सुनील कसाना को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सब रजिस्ट्रार टीम में 19 ओवर में 141 रन बनाए। कप्तान सौरभ और मो. दानिश ने 25-25 रन बनाए। प्रशासन टीम से सुनील कसाना ने चार विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी प्रशासन की टीम ने पांच विकेट खोकर मात्र 15 ओवर में विजयी लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सौरभ सिंह ने 39, विजय चौधरी ने 38 और ओमकार ने 20 रन बनाए।
मुख्य अतिथि अब्दुल शकूर कलवा, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम, साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। एंटी करप्शन सोल्जर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री अल्ताफ अहमद, विनीत कुमार विक्की, अभिनव अग्रवाल, संतोष कुमार, मो. अहसान ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के कप्तान और खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कॉमेंटेटर मो. अहसान, अंपायर मो. फाजिल, विनीत, विक्की, संतोष कुमार, आलोक त्यागी को भी ट्रस्ट ने स्मृति चिह्न प्रदान किए। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में आकाशवाणी नजीबाबाद, बार एसोसिएशन, पोस्ट ऑफिस, शिक्षा विभाग, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रतिभाग किया। संवाद