{"_id":"60184d668ebc3e340c4f7191","slug":"administration-stopped-large-vehicles-including-roadways-buses-nazibabad-news-mrt523301412","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों समेत बड़े वाहनों को प्रशासन ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों समेत बड़े वाहनों को प्रशासन ने रोका
विज्ञापन

जलालाबाद/नजीबाबाद। प्रशासन ने बिजनौर की ओर जाने वाली रोडवेज बस समेत बड़े वाहनों को जलालाबाद नहर बाईपास मार्ग पर रोक दिया। जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किरतपुर और उसके आसपास के यात्रियों को घर जाने के लिए पैदल ही सफर करना पड़ा।
प्रशासन ने सोमवार को बिजनौर में किसान महापंचायत को देखते हुए सतर्क रहा। पुलिस प्रशासन ने बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, मवाना, दिल्ली जाने वाले बड़े वाहनों रोडवेज, टैंकर, ट्रक आदि को दोपहर 12 बजे से जलालाबाद नहर बाईपास मार्ग पर रोक दिया। करीब पांच घंटे के बाद हाईवे पर रोके गए वाहनों को गंतव्य के लिए जाने की अनुमति मिली। पौड़ी डिपो, कोटद्वार डिपो, गढ़मुक्तेश्वर डिपो की बसों में बैठे यात्री पंकज नेगी, सतेश्वरी देवी, सुनील कुमार, सुनीता देवी, सुभाष, विपिन रावत ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था, लेकिन पुलिस द्वारा रोके जाने से वह देर शाम तक भी दिल्ली नहीं जा सके। उधर, कई रोडवेज बस और निजी वाहनों ने कोतवाली, नहटौर, चांदपुर वाया गजरौला होते हुए दिल्ली का सफर किया। आदर्श नगर पुलिस चौकी प्रभारी यशवीर सिंह और पुलिसकर्मियों ने किरतपुर और आसपास क्षेत्र के बुजुर्ग और बीमार यात्रियों को जीप, टैक्सी से उनके गंतव्य तक पहुंचाया।