फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration started bulldozers in three illegal colonies

Bijnor News: तीन अवैध कॉलोनियों में प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर

Thu, 21 Nov 2024 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Administration started bulldozers in three illegal colonies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन की ओर से अवैध कॉलोनी पर लगातार कार्रवाई जा रही है। बुधवार को प्रशासन की टीम ने तीन अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलवाया। तीनों कॉलोनी जिला पंचायत से बिना मानचित्र पास विकसित की जा रहीं थीं। उधर, पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के सामने खाली प्लाॅट को प्रशासन ने कब्जे में ले लिया। बिजनौर तहसील में रावली मार्ग पर इटावा में स्थित गाटा संख्या 278, 292, 293, 294, 295 पंकज कुमार पुत्र राजवीर सिंह, नूर मोहम्मद, मकसूद, महमूद पुत्रगण रशीद आदि व गांव अमीरपुर बेगा स्थित गाटा संख्या 185 अंजार, अबरार पुत्रगण शमशाद आदि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध कॉलोनी के निर्माण कर रहे थे। यह रकबा जिला पंचायत क्षेत्र में आता है।
जिला पंचायत से कॉलोनी का मानचित्र पास नहीं था। इसके चलते कॉलोनी की बाउंड्री ध्वस्त कराई गई। साथ ही बिना मानचित्र दोबारा निर्माण शुरू नहीं करने की चेतावनी दी। नायब तहसीलदार फैसल कमर ने बताया कि अनाधिकृत रूप से निर्मित की जा रही तीन कॉलाेनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

इस मौके पर राजस्व निरीक्षक कुंभकरण सिंह, लेखपाल प्रवीण निहाल आदि मौजूद रहे। उधर, शहर में राजस्व गांव फरीदपुर खेमा में स्थित खसरा संख्या 42/2 व 43/2 राजस्व अभिलेखों में अहाता कोठी (श्रेणी 6-2) दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के सामने गंगा होटल के बराबर खाली पड़े प्लॉट को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया।
एसडीएम सदर अवनीश कुमार के नेतृत्व में यहां प्रशासन ने बोर्ड लगा दिया है। जिस पर लिखा है कि यह भूमि अहाता कोठी की सरकारी भूमि है। इस भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करना अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed