फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Administration sealed Chandpur

प्रशासन ने चांदपुर को किया सील

Thu, 30 Apr 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Administration sealed Chandpur
चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा में ड्रॉन उड़वाकर स्थिति का जायजा लेते एसपी सिटी - फोटो : BIJNOR
प्रशासन ने चांदपुर को किया सील
विज्ञापन

चांदपुर। निजी चिकित्सक व उनकी पत्नी के कोरोना पॉजिटिव आ जाने से प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। प्रशासन ने पूरे नगर को सील कर आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। एसपी सिटी ने नगर क्षेत्र में ड्रोन कैमरा से क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया है। चिकित्सक के संपर्क में आ रहे लोगों को क्वारंटीन कराया जा रहा है।
चांदपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के चार केस हो गए है। जिनमें एक कानपुर में पॉजिटिव आया जमाती, चिकित्सक व उनकी पत्नी भी शामिल है। इसके चलते प्रशासन ने नगर के मोहल्ला काजीजादगान, मंडी कोटला, नेहरू चौक, सरायरफी, शाहचंदन, कायस्थान, पतियापाड़ा आदि को सील कर हॉट स्पॉट बना दिया था।
विज्ञापन

चिकित्सक की पत्नी के पॉजिटिव आ जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने सातो इमली, शिवलोक कालोनी, शांतिकुंज, बास्टा चुंगी आदि के साथ नगर के अधिकांश हिस्से को सील कर दिया है। किसी के भी आने जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। चांदपुर पहुंचे एडीएम अवधेश कुमार मिश्रा, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने हॉट स्पॉट क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से स्थिति का जायजा लिया। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने कहा कि चांदपुर का मेजर हिस्सा हॉट स्पॉट के अंदर है। करीब पूरे चांदपुर को सील कर दिया गया है। जो चिकित्सक के संपर्क में आए हैं उन्हें क्वारंटीन कराया जा रहा है। अब तक 34 लोगों को क्वारंटीन कराया गया है। एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

चांदपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के तहत मोहल्ला पतियापाड़ा में ड्रोन से लिया शहर का फोटो।

चांदपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के तहत मोहल्ला पतियापाड़ा में ड्रोन से लिया शहर का फोटो।- फोटो : BIJNOR

चांदपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के तहत मोहल्ला पतियापाड़ा में ड्रोन से लिया शहर का फोटो।

चांदपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के तहत मोहल्ला पतियापाड़ा में ड्रोन से लिया शहर का फोटो।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed