{"_id":"5fff388b8ebc3e30956715b6","slug":"administration-alert-regarding-kumbh-police-will-be-posted-bijnor-news-mrt5203807102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस रहेगी तैनात
विज्ञापन

बिजनौर। हरिद्वार में मकर संक्रांति पर कुंभ के पहले स्नान को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। बिजनौर से होकर हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ज्यादा भीड़ होने पर रूट डायवर्जन किया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। कोशिश रहेगी कि कहीं भी जाम न लग पाए। जिले के गंगा घाटों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार को कुंभ का पहला स्नान है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर के अलावा बरेली, मुरादाबाद, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों के यात्री कुंभ में स्नान करने के लिए बिजनौर से होकर जाएंगे। मेरठ की ओर से आने वाले यात्रियों को बैराज के रास्ते होकर हरिद्वार जाना होगा। इन यात्रियों को मंडावर मार्ग से निकाला जाएगा। बिजनौर से लेकर देवल तक सड़क पर किसी भी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त या खराब होने पर जाम के हालात बन जाते हैं। यह जाम बड़ी मुसीबत खड़ी कर देता है। प्रशासन इसे लेकर अलर्ट हो गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि कुंभ के पहले स्नान पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ नहीं रहेगी। कम भीड़ रही तो मेरठ से सीधे मुजफ्फरनगर होकर कुंभ में स्नान करने वाले यात्री जा सकते हैं। अगर ये यात्री बिजनौर होकर गए और भीड़ ज्यादा बढ़ी तो रूट डायवर्जन किया जाएगा। कम भीड़ होने पर रूट डायवर्जन नहीं होगा।
मकर संक्रांति पर जिले के गंगा घाटों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक भीड़ के हिसाब से रूट डायवर्जन होगा। अगर कोई दिक्कत नहीं आई तो सामान्य तरीके से वाहनों को निकाला जाएगा। मकर संक्रांति पर कोई दिक्कत आने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। जाम से निजात दिलाने व यात्रियों को परेशानी न होने देने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। अगर कहीं जाम लगा तो उसे खुलवाने को तुरंत पुलिस दौड़ेगी। जिले में बैराज सहित तमाम गंगा घाटों पर पुलिस तैनात रहेगी। गंगा बैराज पर जाम न लग पाए इसके लिए भी पुलिस तैनात होगी।