फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ADM angry over the maintenance and cleaning disorder of records

नगरपालिका परिषद नजीबाबाद का एडीएम ने किया निरीक्षण

Sun, 27 Mar 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
ADM angry over the maintenance and cleaning disorder of records
अभिलेखों के रख-रखाव और सफाई अव्यवस्था पर एडीएम नाराज
विज्ञापन

नजीबाबाद। एडीएम प्रशासन ने नगरपालिका परिषद कार्यालय, गोशाला और कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया। नगरपालिका परिषद कार्यालय अभिलेखों के रख-रखाव में खामियों पर एडीएम ने नाराजगी व्यक्त की। जन शिकायत पंजिका में गड़बड़ी के लिए एडीएम ने नगरपालिका के एक संविदा कर्मचारी को भी अपनी गाड़ी में बैठा लिया।
एडीएम प्रशासन विनय कुमार ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह के साथ नगरपालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। दोपहर बाद निरीक्षण को पहुंचे एडीएम ने नगरपालिका परिषद के ईओ विजयपाल सिंह की उपस्थिति में कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया। एडीएम ने अभिलेखों के रख-रखाव में उदासीनता के लिए संबंधित पटलों के कर्मचारियों को जमकर हड़काया।
विज्ञापन

एडीएम ने जन शिकायत पंजिका में गड़बड़ी के लिए एक संविदा कर्मचारी को हड़काते हुए अपने वाहन में बैठा लिया। एडीएम ने अधिशासी अधिकारी, कार्यालय प्रभारी तथा अन्य कर्मचारियों को खामियों में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन ने कान्हा पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण कर गोशाला में गंदगी, चारा एवं पेयजल प्रबंधन में उदासीनता के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कान्हा पशु आश्रय स्थल के पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को कहा।

मलिन बस्ती और प्रमुख नालों का निरीक्षण
नजीबाबाद। एडीएम प्रशासन विनय कुमार ने मोहल्ला मकबरा की मलिन बस्ती क्षेत्र में शौचालय, सफाई व्यवस्था और नगर की जल निकासी से जुड़े प्रमुख नालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय व्यवस्था दुरुस्त न होने, नालों में गंदगी जमा होने पर एडीएम ने ईओ और सफाई निरीक्षक की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। एडीएम ने अजमल खां रोड पुलिया और गुरुद्वारा पुलिया पर तत्काल जाली लगाकर कूड़ा रोकने और तत्काल कूड़े की सफाई की व्यवस्था को कहा। उन्होंने गुलालवाली स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed