फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ADG reviewed law and order in Bijnor

Bijnor News: बिजनौर में एडीजी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा

Thu, 02 Mar 2023 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 02 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
ADG reviewed law and order in Bijnor
बिजनौर पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीजी बरेली जोन प्रेमचंद मीना
- एडीजी ने बिजनौर पहुंचकर पुलिस अफसरों और थानेदारों की ली बैठक
विज्ञापन

- त्योहारों पर शांति व्यवस्थाएं बनाए रखने के दिए टिप्स
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के माहौल और कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए एडीजी बरेली जोन बिजनौर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसरों और थानेदारों के साथ बैठक करते हुए त्योहारों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए टिप्स दिए।
बुधवार को एडीजी बरेली जोन प्रेमचंद मीना के बिजनौर पुलिस लाइन पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एडीजी ने पुलिस अफसरों के संग बैठक की। होली एवं शब-ए-बरात के चलते त्योहार रजिस्टर का अवलोकन करने और मेलों में पुलिस ड्यूटी के निर्देश दिए। उन्होंने थानेदारों से कहा कि होलिका दहन स्थल का सत्यापन करते हुए यह देखा जाए कि जगह को लेकर विवाद की स्थिति तो नहीं है। मिश्रित आबादी में होली व शब-ए-बारात के वक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेगी पुलिस
संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही जिले में जोन और सेक्टर व्यवस्था लागू करने पर जोर रहा। एडीजी ने साफ शब्दों में कहा कि कहीं भी कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। पहले से चले आ रहे विवादों को सुलझा लिया जाए। यूपी-112 के वाहनों का संवेदनशीलता के हिसाब से डयूटी प्वाइंट निर्धारित करने के निर्देश दिए। संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया गया। हत्या, लूट और डकैती की वारदातों में गुण-दोष के आधार खुलासा किए जाए। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भी एडीजी गंभीर दिखाई दिए, उन्होंने कहा कि ऐसी पोस्ट का तत्काल खंडन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे रोकने को योजना बनाएं अधिकारी
होली पर सड़क हादसों पर रोकथाम के लिए बाकायदा प्लान बनाकर काम किया जाना चाहिए। पांच लाख की चोरी के मामलों की भी समीक्षा की गई। फरार चल रहे ढाई लाख के ईनामी आदित्य राणा की गिरफ्तारी को लेकर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की। इस दौरान प्रभारी एसपी प्रभाकर चौधरी, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज, एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी अनिल कुमार आदि समेत सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed