{"_id":"60071f7d8ebc3e2f86020119","slug":"additional-commissioner-dissatisfied-with-revenue-collection-dhampur-news-mrt52135477","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व वसूली पर अपर आयुक्त असंतुष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व वसूली पर अपर आयुक्त असंतुष्ट
विज्ञापन
धामपुर में अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते शिवसेना के संयुक्त प्रदेश सचिव विजय जैन।
- फोटो : DHAMPUR
राजस्व वसूली पर अपर आयुक्त असंतुष्ट
धामपुर। मुरादाबाद मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) बीएन सिंह यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस के बाद धामपुर नगर पालिका में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। राजस्व वसूली कम होने पर उन्होंने असंतोष जताया।
मंगलवार को अपर आयुक्त प्रशासन बीएन सिंह ने नगर पालिका के कार्यों का निरीक्षण किया और राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व वसूली मांग के सापेक्ष कम होने पर नाराजगी जताई। पालिका की संपत्ति का सही से ब्यौरा अंकित न होने पर असंतोष जताया। पेंशन का एक प्रकरण लंबित मिला। जिस पर अधिशासी अधिकारी से जवाब मांगा। पालिका में कोई गोशाला या कान्हा आश्रय स्थल नहीं होने पर उन्होंने अफसोस जताया।
पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि पालिका द्वारा गोशाला निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही नगीना चौराहे पर 101 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे को स्थापित कराने का काम तेजी से चल रहा है। अपर आयुक्त ने पॉलिथीन मुक्ति अभियान में कम जुर्माना होने पर अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गृहकर और जल कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पालिका के नागरिकों की ओर से कुल 255 आई शिकायतों में से 250 का निस्तारण मिला। अपर आयुक्त ने पालिका के सदस्यों से अन्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। पालिकाध्यक्ष ने डूडा की ओर से बने रेन बसेरे को पालिका के हैंडओवर कराने की मांग उठाई।
मीडिया के सवालों के जवाब में अपर आयुक्त ने कहा कि पालिका बोर्ड चाहे तो प्रस्ताव पास कर ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को संडे के दिन काम लेकर उन्हें पूरे माह का वेतन दे सकती है। यदि किसी कर्मचारी की भविष्य निधि की कटौती नहीं हो रही है। तो गंभीर मामला है। इसमें लापरवाही अनुचित है। इस मौके पर स्टेनो गार्गी रानी, तहसीलदार रमेश चंद्र सिंह चौहान रहे। इस मौके पर शिवसेना के संयुक्त सचिव विजय जैन ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें नगर की प्रदूषित जल आपूर्ति को शुद्ध कराने की मांग को लेकर पिछले छह साल से नंगे पैरों रह चल रहे आंदोलन का हवाला देते हुए मांग को पूरा कराने आग्रह किया।