फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Adarsh ??pond became bad due to lack of maintenance

देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया आदर्श तालाब

Tue, 08 Jun 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Adarsh ??pond became bad due to lack of maintenance
देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया आदर्श तालाब
विज्ञापन

मंडावली। ग्राम पंचायत विजयपुर के मौजा रेहमापुर में देखरेख के अभाव में आदर्श तालाब बदहाल हो गया है। 13 वर्ष पूर्व विकसित हुए इस तालाब का मात्र एक बार ही सुंदरीकरण कार्य कराया गया था। वर्तमान हालत यह है कि तालाब सूखा पड़ा और पालट पर झाड़ियां उगी हैं। सैर सपाटे के लिए लोगों ने तालाब की ओर आना भी बंद कर दिया।

ग्राम पंचायत विजयपुर के मौजा रेहमापुर में 13 वर्ष पूर्व करीब 380 वर्गमीटर में गांव के निकट एक आदर्श तालाब बनाया गया था। तत्काल प्रधान बलवीर सिंह ने तालाब का सुंदरीकरण कराया था। तालाब के चारों ओर पालट और लोगों के बैठने के लिए सीटें भी रखवाई गई थीं। अगली योजना में तत्काल प्रधान राजेंद्र सिंह की देखरेख में इस आदर्श तालाब की सफाई कराई गई थी। प्रधान ने तालाब के चारों ओर तारबाड़ के लिए सीमेंट के पिलर लगवाए थे, जिनमें से कुछ ही पिलर बचे हैं। पूर्व प्रधान रहे रोहिताश सिंह के शासन में इस आदर्श तालाब के सुधार और स्वच्छता की दिशा में कार्य नहीं हुआ। तीन ग्राम प्रधानों का शासन बीतने के बाद आदर्श तालाब की हालत 13 वर्षों में बदहाल हो गई। तालाब सूखा पड़ा है और झाड़ियां उगने व सफाई न होने के कारण लोगों ने तालाब से दूरी बना ली है।
विज्ञापन

आदर्श तालाब की सफाई और सुंदरीकरण के लिए बजट भेज गया है, बजट पास होते ही तालाब पर सफाई कार्य शुरू किया जाएगा।
- सीमा रानी, ग्राम प्रधान विजयपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed