फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Action will be taken if more fees are collected

ज्यादा फीस वसूली तो होगी कार्रवाई

Sat, 05 Jun 2021 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if more fees are collected
ज्यादा फीस वसूली तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर लॉकडाउन के चलते सभी बोर्ड के कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 30 जून तक अवकाश है। बीएसए महेश चंद ने बताया की शिक्षा सत्र 2021-22 में सभी बोर्ड के विद्यालय फीस में वृद्धि नहीं करेंगे। इसके अलावा क्रीड़ा, विज्ञान, प्रयोगशाला, कंप्यूटर, लाइब्रेरी तथा एनुअल फंक्शन के नाम पर भी कोई किसी प्रकार की फीस नहीं लेगा। इसके निर्देश दिए गए हैं।

बीएसए महेश चंद्र ने अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार का हवाला देते हुए बताया कि 30 जून तक नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यालय में अवकाश है। कोरोना के चलते स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्डों व निजी विद्यालयों में मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षा सत्र 2021-22 में किसी भी प्रकार से विद्यालय की फीस में वृद्धि नहीं की जाएगी। इसके अलावा यदि किसी छात्र छात्रा के माता-पिता या अभिभावक कोरोना की चपेट में रहे हैं और वह वर्तमान में फीस देने में समर्थ नहीं है तो उनसे किस्तों में बाद में फीस ले ली जाए। अभिभावकों पर फीस देने का दबाव न बनाया जाए। बीएसए ने बताया कि जब तक भौतिक रूप से स्कूलों में ऑफलाइन परीक्षाएं नहीं ली जा रही हैं, तब तक छात्र-छात्राओं से परीक्षा शुल्क भी न वसूला जाए। बताया कि यदि किसी विद्यालय द्वारा शासन के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया तो उसके खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed