फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Action on four and a half thousand drivers so far

हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने पर साढ़े चार हजार वाहन चालकों पर कार्रवाई

Sun, 24 Nov 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Action on four and a half thousand drivers so far
बिजनौर में बिना सीट बेल्ट बांधे और मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाता पुलिसकर्मी। - फोटो : BIJNOR
अब तक साढ़े चार हजार वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

बिजनौर। हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाना वाहन चालकों के लिए जान का दुश्मन बन रहा है। इसके बावजूद लोग समझने को तैयार नहीं हैं। हर साल एआरटीओ और पुलिस की ओर से इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हजारों की संख्या में चालान किए जाते हैं। उन्हें नियमों का पालन करने की नसीहतें दी जाती हैं, लेकिन फिर भी वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे मामलों में एक जनवरी से 23 नवबंर तक एआरटीओ की ओर से केवल हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर जिले भर के चार हजार 326 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। इनमें तीन हजार 586 बिना हेलमेट और 740 सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले लोग शामिल हैं। इसके अलावा दो लाख छह हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।

एक से 30 नवंबर तक यातायात माह चलाया जा रहा है, जबकि उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से 18 से 24 नवंबर तक सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ ये है कि लोगों में यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूकता बढ़े और वे सुरक्षित तरीके से वाहनों का संचालन कर सहर्ष अपने परिवार के बीच पहुंच सके। अफसरों के अनुसार लगभग 40 लाख की आबादी वाले इस जिले में वाहन संचालकों को अपने और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के जीवन की जरा भी परवाह नहीं है। यहां के लोग नियमों का पालन करने में जरा भी रुचि नहीं ले रहे हैं। किशोरों से लेकर वृद्धों तक यातायात नियमों पूर्ण रूप से पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसा करना बिल्कुल गलत है। वर्ष 2019 शुरू हुए अभी 11 माह भी पूरे नहीं हुए हैं। इस अवधि में पूरे लगभग चार हजार 326 वाहन चालकों के नियम तोड़ने पर चालान हुए हैं। इनमें तीन हजार 586 वाहन चालकों ने हेलमेट का प्रयोग नहीं किया, जबकि 740 लोगों ने चौपहिया वाहन संचालन के दौरान सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं किया। ऐसे वाहन चालकों से लगभग दो लाख छह हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। परिवहन विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के ये आंकड़े तो केवल शहर और कस्बा क्षेत्रों के ही हैं। देहात क्षेत्रों में ऐसे लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। शहरों के साथ साथ गांव देहातों क्षेत्रों में भी नियमों का पालन न करने वाले लोगों की भरमार है। एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन प्रणव झा ने बताया कि जीवन बड़ा ही अमूल्य है। यातायात नियमों का पालन अपने जीवन की सुरक्षा के लिए करें न कि कार्रवाई के डर से। उन्होंने बताया कि केवल यातायात माह या सप्ताह में ही नहीं बल्कि साल के हर दिन यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed