फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Action: In Bijnor, six policemen including police station chief and driver asked to present in line

Action: बिजनौर में थानाध्यक्ष और चालक समेत छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, इस मामले में हुई कार्रवाई

Tue, 28 Nov 2023 05:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Nov 2023 05:01 PM IST
सार

बिजनौर जनपद में अवैध खनन के वाहनों की आवाजाही में शिवाला कलां थाने पर गाज गिर गई। थानाध्यक्ष और चालक समेत छह पुलिसकर्मियाें को लाइन हाजिर किया गया है। 
-अमरोहा बॉर्डर से खनन के ओवर लोड वाहन जिले में प्रवेश कराए जा रहे थे। 

विज्ञापन
Action: In Bijnor, six policemen including police station chief and driver asked to present in line
अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में अवैध खनन सामग्री से भरे ओवर लोड वाहनों की आवाजाही को लेकर शिवाला कलां थाने पर गाज गिरी है। शिवालाकलां थानाध्यक्ष और चालक समेत छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच का जिम्मा सीओ नगीना को सौंपा गया है। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई का दायरा भी बढ़ सकता है। 

विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन ने तत्काल प्रभाव से शिवाला कलां थानाध्यक्ष दीपक कुमार, चालक हेमनिधी त्यागी, मुख्य आरक्षी अभिजीत, आरक्षी नीरज कुमार, आरक्षी धीरेंद्र कुमार, आरक्षी सोमेश को लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ चांदपुर की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Mission 2024: रालोद ने कमर कसी, युवा वोटरों को साधेंगे चौधरी जयंत, इस तारीख को रवाना करेंगे संदेश रथ यात्रा 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन करके खनन के ओवर लोड वाहनों की आवाजाही की खबर दी थी। जिसके चलते सीओ चांदपुर सर्वम सिंह के नेतृृत्व में गठित टीमों ने 19 नवंबर को अमरोहा बॉर्डर के पास बैरियर पर छापेमारी।

मुरादाबाद से अमरोहा होते हुए शिवालाकलां थाना क्षेत्र में प्रवेश करने पर खनन सामग्री से भरे 11 डंपर और 16 लोगों को पकड़ लिया था। जिनके खिलाफ चांदपुर, नूरपुर और शिवालाकला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

ये डंपर ओवरलोड ही नहीं बल्कि इनमें अवैध खनन सामग्री भी भरी हुई थी। इन डंपरों के थाना शिवालाकलां क्षेत्र में प्रवेश किया, जिनकी बैरियर पर कोई चेकिंग भी नहीं की गई।

सूत्रों के अनुसार बैरियर पर कोई पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं था। साथ ही सीओ चांदपुर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीमों को शिवालाकलां थाने का चालक भी साईकिल की सवारी करते हुए घटनास्थल के पास ही नजर आया।

ऐसे में शिवालाकलां का चालक ही नहीं बल्कि थानाध्यक्ष की भूमिका भी संदिग्ध मानी गई थी। जिसके चलते थानाध्यक्ष, चालक समेत छह पुलिसकर्मियों को हटाया गया है। इस पूरे मामले की जांच सीओ नगीना को दी गई है। जांच रिपोर्ट देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। अगर दोषी पाए जाते हैं तो कड़ी कार्रवाई होना तय है। 

ओवरलोड खनन वाहनों के मुरादाबाद और अमरोहा होते हुए जिले में प्रवेश करने और चेकिंग नहीं होने पर थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इन वाहनों से अवैध वसूली की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हमने जसपुर की ओर से रेहड़ की तरफ आने वाले रास्ते को खनन वाहनों के लिए पूरी तरह बंद करा दिया था। जिस पर खनन सामग्री ढोने वालों ने अमरोहा से होते हुए नया रास्ता ढूंढ लिया था। रात में खनन के जो वाहन निकलते हैं, वो नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा देते हैं या नंबर मिटा देते हैं। -नीरज कुमार जादौन, एसपी बिजनौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed